ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2026 10:42 IST2026-03-17T10:41:42+5:302026-03-17T10:42:19+5:30

ब्रिस्बेन रोर ने ‘‘फातिमेह और अतेफेह’’ का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर एक शेरनी का इमोजी पोस्ट किया।

war usa 2 players Iran women's football team, who took refuge in Australia, started training, video Say 'Everything Will Be Fine | ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

file photo

Highlights ईरान की टीम के बाकी सदस्य मलेशिया से ओमान के लिए रवाना हो गए।शुरुआत में सात महिलाओं ने शरण का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था।पांच ने अपना मन बदल दिया था।

ब्रिस्बेन:ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने ब्रिस्बेन में एक पेशेवर क्लब के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में शरण लेने के बाद यह पहला अवसर है जबकि वह सार्वजनिक रूप से सामने आई हैं। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित ए-लीग महिला घरेलू प्रतियोगिता में खेलने वाली टीम ब्रिस्बेन रोर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें ईरान की खिलाड़ी फातिमेह पसंदिदेह और अतेफेह रामेजानीसादेह को क्लब की महिला टीम के साथ दिखाया गया है जिसमें उन्होंने क्लब की जर्सी पहन रखी है और वे मुस्कुरा रही हैं। यह तस्वीर ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान की टीम के बाकी सदस्य मलेशिया से ओमान के लिए रवाना हो गए।

ऑस्ट्रेलिया ने महिला एशियाई कप में भाग लेने के लिए आई ईरान की फुटबॉल टीम की सभी सदस्यों को मानवीय आधार पर वीजा देने की पेशकश की थी। शुरुआत में सात महिलाओं ने शरण का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया था, लेकिन बाद में पांच ने अपना मन बदल दिया था। ब्रिस्बेन रोर ने ‘‘फातिमेह और अतेफेह’’ का स्वागत करते हुए इंस्टाग्राम पर एक शेरनी का इमोजी पोस्ट किया।

ब्रिस्बेन रोर के सीईओ काज़ पटाफ्ता ने लिखा, ‘‘हम उन्हें अच्छा माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि वे अपने खेल को नए स्तर पर पहुंचा सकें।’’ ईरान की दोनों महिला खिलाड़ियों ने इस पोस्ट पर कमेंट किया है। रामेजानीसादेह ने लिखा, ‘‘हर चीज के लिए धन्यवाद।’’ क्लब ने मामले पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और सभी सवालों के जवाब के लिए ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय से संपर्क करने को कहा।

Web Title: war usa 2 players Iran women's football team, who took refuge in Australia, started training, video Say 'Everything Will Be Fine

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे