लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएओ प्रौद्योगिकी साझा करने वाले समूह में भारत बायोटेक को शामिल करने के लिए बातचीत कर रहा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 23:42 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, तीन नवंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) भारत बायोटेक को वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के प्रौद्योगिकी साझा करने वाले समूह में शामिल करने के लिए कंपनी के साथ बातचीत कर रहा है। डब्ल्यूएचओ की एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डब्ल्यूएचओ ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी दे दी है।

‘एक्सेस टू मेडिसिन एंड हेल्थ प्रोडक्ट्स’ (दवाइयों और स्वास्थ्य उत्पादों तक पहुंच) के लिए डब्ल्यूएचो की सहायक महानिदेशक डॉ मरिअंगेला सिमाओ ने कहा, “मेरे ख्याल से यह बहुत अहम है कि अलग-अलग महाद्वीपों में टीकों का उत्पादन बढ़ा है।”

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम कोविड प्रौद्योगिकी साझा करने वाले समूह में भारत बायोटेक को शामिल करने को लेकर कंपनी के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’

डॉ सिमाओ ने कहा कि कोविड प्रौद्योगिकी साझा करने वाला समूह एक ऐसा मंच है, जिसके जरिए डब्ल्यूएचओ कोविड टीकों और इलाज के संबंध में प्रौद्योगिकी साझा करने, व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने और लाइसेंस को लेकर अन्य साझेदारों के साथ समन्वय स्थापित करता है।

उन्होंने डब्ल्यूएचो द्वारा कोवैक्सीन के आपात उपयोग की मंजूरी देने के बाद डिजिटल माध्यम से आयोजित सवाल-जवाब सत्र में कहा कि यह बातचीत पहले से ही चल रही है और इससे दूसरे देशों में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण में मदद मिल सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!