दक्षिण कैरोलिना में पुलिस के हाथों मारा गया वांछित अपराधी

By भाषा | Updated: June 24, 2021 11:07 IST2021-06-24T11:07:06+5:302021-06-24T11:07:06+5:30

Wanted criminal killed by police in South Carolina | दक्षिण कैरोलिना में पुलिस के हाथों मारा गया वांछित अपराधी

दक्षिण कैरोलिना में पुलिस के हाथों मारा गया वांछित अपराधी

ग्रीनविले (अमेरिका), 24 जून (एपी) दक्षिण कैरोलिना में बुधवार को पुलिस अधिकारी की गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई। पुलिस गंभीर आरोपों में उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। ग्रीनविले काउंटी के शेरिफ ने यह जानकारी दी।

शेरिफ होबार्ट लुईस ने बताया कि यह व्यक्ति पुलिस और संघीय मार्शलों से छिप रहा था और ग्रीनविले के उत्तर में स्थित एक घर के भीतर मिलने पर उसने अधिकारियों पर हमला कर दिया था। लुईस ने बताया कि कोई भी अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

लुईस ने घटनास्थल के पास संवाददाता सम्मेलन में बताया, “वे अंदर गए और घर की तलाशी ली, वह शख्स पीछे के हिस्से में छिपा हुआ था। उसने लड़ने की कोशिश की। उसने एक बंदूक निकाल ली थी और इसी क्रम में गोलीबारी हुई।”

ग्रीनविले काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने बताया कि मारे गए व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय अर्ल हंटर के तौर पर हुई है।

लुईस ने उन अपराधों के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी जिसके लिए हंटर की तलाश थी। शेरिफ ने कहा, “उसके खिलाफ बहुत, बहुत गंभीर आरोप थे।”

अधिकारियों को वैतनिक अवकाश पर भेज दिया गया है और राज्य कानून प्रवर्तन संभाग गोलीबारी की जांच कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Wanted criminal killed by police in South Carolina

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे