लाइव न्यूज़ :

उत्तरी ध्रुव के पास बर्फीली चट्टान पर जा रहा था खोजी दल, महासागर के इस जन्तु ने कर दिया हमला

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 25, 2019 14:07 IST

उत्तरी ध्रुव के दक्षिण में ठीक 900 किलोमीटर दूरी पर एक रूसी द्वीपसमूह 'फ्रेंज जोसफ लैंड' पर खोजी दल को पहुंचना था। इससे पहले कि खोजी दल मंजिल तक पहुंच पाता, बर्फीले पानी से रह रहे एक वॉलरस ने रबड़ की नाव पर हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी नौसेना के उत्तरी बेड़े के नाविक और रसियन जियोग्राफिकल सोसायटी के वैज्ञानिकों का दल संयुक्त अभियान पर निकला था।जैसे ही खोजी दल ने हवा वाली एक नाव के जरिये द्वीपसमूह के गलेशियर पर पहुंचने की कोशिश की, उनकी नाव पर एक मादा वॉलरस ने हमला कर दिया।

उत्तरी ध्रुव के पास वाले आर्कटिक महासागर के बर्फीले पानी में निकले एक खोजी दल की जान पर तब बन आई जब वॉलरस (एक प्रकार का दरियाई घोड़ा ) ने नाव पर हमला कर दिया। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी नौसेना के उत्तरी बेड़े के नाविक और रसियन जियोग्राफिकल सोसायटी के वैज्ञानिकों का दल संयुक्त अभियान पर निकला था। दल को उत्तरी ध्रुव के दक्षिण में ठीक 900 किलोमीटर दूरी पर एक रूसी द्वीपसमूह 'फ्रेंज जोसफ लैंड' पर पहुंचना था। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए खोजी दल ने जहाज से उतरकर रबड़ वाली नाव की सवारी की। बता दें कि महासागर के जिस द्वीप समूह पर खोजी दल जा रहा था, उस पर रूस का नियंत्रण है।

जैसे ही खोजी दल ने हवा वाली एक नाव के जरिये द्वीपसमूह के गलेशियर पर पहुंचने की कोशिश की, उनकी नाव पर एक मादा वॉलरस ने हमला कर दिया। हमला करने वाली वॉलरस एक मादा थी, यह केवल अंदाजा है क्योंकि जियोग्राफिकल सोसायटी ने बयान जारी कर कहा है कि वॉलरस संभवत: अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर डर गए थे और उन्होंने रबड़ की नाव पर हमला कर दिया।

बयान में आगे कहा गया कि दुखद घटना टल गई और स्क्वॉड लीडर द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद। जियोग्राफिकल सोसायटी ने जानकारी दी है कि अभियान में शामिल सभी प्रतिभागी सुरक्षित तट पर पहुंच गए।

नौसेना ने भी अपडेट जारी किया है, जो वालरस हमले की पुष्टि करता है लेकिन इसमें नाव के डूबने की कोई जानकारी नहीं है। जियोग्राफिकल सोसायटी ने कहा कि वालरस हमले ने रेखांकित किया कि यह इलाका मनुष्यों के लिए कितना खतरनाक है। 

टॅग्स :रूसअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा