लाइव न्यूज़ :

वॉलमार्ट गोलीबारी: हमलावर को पिछले साल कम्पनी ने नौकरी से निकाला था

By भाषा | Updated: June 29, 2020 11:42 IST

तेहामा काउंटी के सहायक शेरिफ फिल जॉनसटन ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लूईस वेसली लेन (31) को फरवरी 2019 में नौकरी पर ना आने की वजह से वितरण केन्द्र से निकाल दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देगोलीबारी में वहां काम करने वाले मार्टिन हारो-लोजाना (45) की मौत हो गईजॉनसटन ने कहा कि हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

उत्तरी कैरोलिना में वॉलमार्ट वितरण केन्द्र में गोलीबारी करने वाला हमलावर इसी कंपनी में काम करता था और उसे पिछले साल कम्पनी ने नौकरी से निकाल दिया था। गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई थी और चार अन्य घायल हुए थे। तेहामा काउंटी के सहायक शेरिफ फिल जॉनसटन ने रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि लूईस वेसली लेन (31) को फरवरी 2019 में नौकरी पर ना आने की वजह से वितरण केन्द्र से निकाल दिया गया था।

गोलीबारी की घटना शनिवार दोपहर की है जब इमारत की लॉबी में गाड़ी घुसाने से पहले हमलावर ने पार्किंग लॉट के चार चक्कर लगाए थे। शेरीफ कार्यालय ने बताया कि लेन ने इमारत में दाखिल होते ही गोलियां चलानी शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने संदिग्ध को ढेर कर दिया था।

जॉनसटन ने बताया कि गोलीबारी में वहां काम करने वाले मार्टिन हारो-लोजाना (45) की मौत हो गई। हमलावर से उसका क्या संबंध था यह अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल हुए लोगों को सेंट एलिजाबेथ कम्युनिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है और सभी खतरे से बाहर हैं। हमलावर की कार से घायल हुए व्यक्ति का भी इलाज जारी है। जॉनसटन ने कहा कि हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा