लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको में निचले सदन के चुनाव के लिए रविवार को मतदान

By भाषा | Updated: June 6, 2021 12:14 IST

Open in App

मेक्सिको सिटी, छह जून (एपी) मेक्सिको में संसद के निचले सदन ‘चैम्बर ऑफ डिप्टीज’, देश के करीब आधे राज्यों के गवर्नर और कई महापौरों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ, जिसके परिणाम तय करेंगे कि देश के राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल ओपेज ओब्राडोर की मोरेना पार्टी को सत्ता में बने रहने के लिए सदन में बहुमत मिलेगा या नहीं।

ओब्राडोर के आलोचकों का कहना है कि ये चुनाव राष्ट्रपति को और ताकत हासिल करने से रोकने का मौका हैं। दूसरी ओर, राष्ट्रपति का कहना है कि विपक्ष में रूढ़िवादियों का दबदबा है, जो भ्रष्टाचार और फिजूलखर्च के खिलाफ उनकी मुहिम का विरोध कर रहे हैं।

ओब्राडोर की शिकायत है कि सरकारी उद्योगों को सशक्त बनाने के उनके कुछ कड़े प्रस्तावों को अदालतों एवं स्वतंत्र नियामक एजेंसियों ने बाधित कर दिया है। ऐसे में, उनके विरोधियों को डर है कि बहुमत मिलने पर ओब्राडोर अदालतों एवं नियामक एजेंसियों को अपने अधीन करने की कोशिश कर सकते हैं।

देश के कुल 32 में से 15 राज्यों के गर्वनरों और कांग्रेस के निचले सदन की सभी 500 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इसके अलावा 30 राज्यों के मेयर और नगर परिषद सीटों सहित लगभग 20,000 स्थानीय पदों पर चुनाव हो रहा है। इन चुनाव में खड़े करीब तीन दर्जन स्थानीय उम्मीदवारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आपराधिक गिरोह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने कहा है कि ऐसा जरूरी नहीं है कि इन हत्याओं का संबंध चुनाव से हो।

मेक्सिको में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आने और करीब एक चौथाई वयस्क आबादी के टीकाकरण के बाद ये चुनाव हो रहे हैं, जो कि संक्रमण फैलने के बाद से देश में पहला सामूहिक जन आयोजन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना