लाइव न्यूज़ :

जापान में राष्ट्रीय चुनाव के लिए हो रहा मतदान, किशिदा के लिए पहली बड़ी परीक्षा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 08:30 IST

Open in App

तोक्यो, 31 अक्टूबर (एपी) जापान में रविवार को हो रहे राष्ट्रीय चुनाव प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के लिए पहली बड़ी परीक्षा होंगे जिनमें यह तय होगा कि कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था, देश की बुजुर्ग होती और तेजी से घटती आबादी तथा चीन एवं उत्तर कोरिया से आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से निबटने के लिए उन्हें पर्याप्त जनादेश प्राप्त है या नहीं।

यह चुनाव जापान की संसद के निचले सदन की 465 सीटों के लिए हो रहे हैं। किशिदा की ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) को कुछ सीटों का नुकसान होने का अनुमान है लेकिन अपनी गठबंधन सहयोगी कोमेटो के साथ उसे अब भी आसान बहुमत मिल सकता है।

सत्तारूढ़ दल में नेतृत्व की दौड़ जीतने के बाद किशिदा (64) इसी वर्ष चार अक्टूबर को प्रधानमंत्री बने हैं। पद संभालने के महज दस दिन बाद ही किशिदा ने निचला सदन भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि काम आरंभ करने से पहले वह अपनी नयी सरकार के लिए मतदाताओं से जनादेश प्राप्त करना चाहते हैं।

जापान की संसद के 465 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत का आंकड़ा 233 है। अभी एलडीपी के पास 276 सीटें हैं और मीडिया में आए सर्वेक्षण बताते हैं कि पार्टी को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। चुनाव के नतीजे सोमवार तक आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा