लाइव न्यूज़ :

जापान में राष्ट्रीय चुनाव के लिए हो रहा मतदान, किशिदा के लिए पहली बड़ी परीक्षा

By भाषा | Updated: October 31, 2021 10:30 IST

Open in App

तोक्यो, 31 अक्टूबर (एपी) जापान में रविवार को हो रहे राष्ट्रीय चुनाव प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के लिए पहली बड़ी परीक्षा होंगे जिनमें यह तय होगा कि कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था, देश की बुजुर्ग होती और घटती आबादी तथा चीन एवं उत्तर कोरिया से आने वाली सुरक्षा चुनौतियों से निबटने के लिए उन्हें पर्याप्त जनादेश प्राप्त है या नहीं।

यह चुनाव जापान की संसद के शक्तिशाली निचले सदन की 465 सीटों के लिए हो रहे हैं। किशिदा की ‘लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एलडीपी) को कुछ सीटों का नुकसान होने का अनुमान है लेकिन अपनी गठबंधन सहयोगी ‘कोमेटो’ के साथ उसे अब भी आसान बहुमत मिल सकता है।

सत्तारूढ़ दल में नेतृत्व की दौड़ जीतने के बाद किशिदा (64) इसी वर्ष चार अक्टूबर को प्रधानमंत्री बने हैं। पद संभालने के महज दस दिन बाद ही किशिदा ने निचले सदन को भंग कर दिया। उन्होंने कहा कि काम आरंभ करने से पहले वह अपनी नयी सरकार के लिए मतदाताओं से जनादेश प्राप्त करना चाहते हैं।

इससे पहले 12 दिन तक चुनाव प्रचार चला था जो मुख्य रूप से कोविड-19 से निबटने के उपायों और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने पर केंद्रित रहा।

किशिदा की सत्तारूढ़ पार्टी चीन के बढ़ते दबदबे और उत्तर कोरिया की ओर से पैदा होने वाले मिसाइल एवं परमाणु खतरे के बीच सेना को मजबूत बनाने के महत्व पर जोर दे रही है वहीं विपक्षी नेताओं का कहना है कि सरकार ने गरीब और अमीर के बीच की खाई को और गहरा कर दिया है, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान अर्थव्यवस्था को संबल नहीं दिया और उसके शासन में लैंगिक समानता तथा विविध प्रकार की पहल ठप पड़ गई हैं।

जापान की संसद के 465 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत का आंकड़ा 233 है। अभी एलडीपी के पास 276 सीटें हैं और मीडिया में आए सर्वेक्षण बताते हैं कि पार्टी को कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। चुनाव के नतीजे सोमवार तक आ सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला