लाइव न्यूज़ :

हिंसा और भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू

By भाषा | Updated: September 28, 2019 09:56 IST

भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों का सामना कर रहे राष्ट्रपति अशरफ गनी इस चुनाव में मुख्य उम्मीदवार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला राष्ट्रपति गनी के करीबी प्रतिद्वंद्वी हैं।इस चुनाव में मतदाताओं को मतपत्र दिया जाएगा जिसमें 18 प्रत्याशियों के नाम होंगे और इनमें से अधिकतर ने प्रचार नहीं किया

अफगानिस्तान राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग शुरू हो गई है। शांति के लिए अमेरिका-तालिबान के बीच चल रही वार्ता टूटने के बाद बढ़ी हिंसा और तालिबान की मतदान प्रक्रिया से दूर रहने की धमकी के बावजूद लाखों लोगों के आज नए राष्ट्रपति चुनने के लिए होने वाले मतदान में शामिल होने की उम्मीद है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से चरमपंथी संगठन तालिबान से बातचीत खत्म करने की घोषणा से अफगानिस्तान में राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई है। तालिबान के साथ समझौता होने की संभावना और राष्ट्रीय चुनाव में देरी एवं राष्ट्रपति अशरफ गनी की सत्ता से विदाई की उम्मीद के मद्देनजर प्रचार अभियान सुस्त रहा। इस स्थिति में युद्धग्रस्त अफगानिस्तान यह चुनाव कराने में कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।

इस चुनाव में मतदाताओं को मतपत्र दिया जाएगा जिसमें 18 प्रत्याशियों के नाम होंगे और इनमें से अधिकतर ने प्रचार नहीं किया या मतदान के दिन के लिए व्यवस्था नहीं की है जिससे प्रत्याशियों में भ्रम की स्थिति है। भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों का सामना कर रहे गनी इस चुनाव में मुख्य उम्मीदवार हैं।

मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी हैं। दोनों ने भ्रष्टाचार और धांधली के आरोपों के बीच 2014 में हुए चुनाव के बाद पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी की पहल पर गठित कथित एकता सरकार में साझेदारी की थी। 

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा