लाइव न्यूज़ :

साइप्रस में संसदीय चुनाव के लिये मतदान, छोटे दलों को बढ़त मिलने की संभावना

By भाषा | Updated: May 30, 2021 20:47 IST

Open in App

निकोशिया, 30 मई (एपी) साइप्रस में रविवार को संसदीय चुनाव के लिये मतदान हुआ, जिसमें छोटे दलों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ओपिनियन पोल के अनुसार मतदाताओं ने विकल्प के रूप में छोटी पार्टियों के पक्ष में काफी मतदान किया है। ऐसे में देश की दो प्रमुख पार्टियों को सरकार गठन के लिये इन दलों के समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।

साइप्रस की 56 सदस्यीय संसद के लिये हुए चुनाव में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5 लाख 58 हजार थी। इस चुनाव में 21 राजनीतिक दलों ने अपनी किस्मत आजमाई।

चुनाव में जिन दलों के बढ़त हासिल करने की संभावना जतायी जा रही है, उनमें धुर-दक्षिणपंथी ईएलएएम शामिल है, जिसने पांच साल पहले हुए चुनाव में अपने प्रदर्शन से लोगों को चौंका दिया था।

छोटे दलों ने मध्य-दक्षिणपंथी रूझान वाली, देश की सबसे बड़ी पार्टी डीआईएसवाई पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मतदाताओं से उसे वोट नहीं देने की अपील की थी।

देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी वामपंथी रूझान वाली एकेईएल है, जिसका समर्थन घटने की भी संभावना जतायी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक