लाइव न्यूज़ :

फ्रांस में स्थानीय नेताओं के लिए मतदान, राष्ट्रपति चुनाव का माना जा रहा पूर्वाभ्यास

By भाषा | Updated: June 20, 2021 20:25 IST

Open in App

पेरिस, 20 जून (एपी) फ्रांस के मतदाताओं ने रविवार को मतदान में क्षेत्रीय नेताओं के चुनने की शुरुआत की। इस चुनाव को अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव का पूर्वाभ्यास माना जा रहा है।

मरीन ले पेन की घोर दक्षिणपंथी पार्टी को भरोसा है कि वह सख्त सुरक्षा उपायों और प्रवासियों को रोकने के संदेश के साथ मतदाताओं के बीच बढ़त बनाने में कामयाब होगी। वहीं राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों की यंग सेंट्रिस्ट पार्टी के बारे में माना जा रहा है कि वह रविवार को क्षेत्रीय चुनाव के पहले चरण के मतदान में खराब प्रदर्शन करेगी क्योंकि वह कमजोर स्थानीय आधार और महामारी से निपटने के तरीके को लेकर लोगों की नाराजगी का सामना कर रही है।

भूमध्य सागर तट स्थित मार्से से लेकर इंग्लिश चैनल के तट पर स्थित ला तुके तक स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में मतदान शुरू हुआ लेकिन कई मतदान केंद्र खाली नजर आए। दोपहर तक राष्ट्रीय स्तर पर केवल 12 प्रतिशत मतदान हुआ। फ्रांस के 13 क्षेत्रीय परिषदों के लिए रविवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में आधारभूत संरचना स्कूल आदि स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहे लेकिन नेता इसे अप्रैल 2022 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में अपनी ताकत आंकने के मंच के तौर पर देख रहे हैं। माना जा रहा है कि अगले राष्ट्रपति चुनाव में मुकाबला मैक्रों और पेन के बीच होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा