लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में महापौर, पार्षदों के लिए हो रहे स्थानीय चुनावों में मतदान जारी

By भाषा | Updated: May 6, 2021 18:02 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, छह मई इंग्लैंड के स्थानीय चुनावों में महापौर और पार्षदों को चुनने के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हो रहा है। स्कॉटिश संसद और वेल्श असेंबली की सीटों के साथ-साथ वेस्टमिंस्टर संसद की एक सीट के लिए उप-चुनाव भी हो रहे हैं।

यह दिसंबर 2019 के आम चुनाव के बाद देश में हो रहा सबसे बड़ा चुनाव है, जिसमें उत्तरी आयरलैंड को छोड़कर, ब्रिटेन के अधिकांश क्षेत्र को शामिल किया गया है।

पूरे ब्रिटेन में 4.8 करोड़ लोग इन चुनावों में मतदान करने के लिए पात्र हैं। मतदान कोविड-सुरक्षित माहौल में किया जा रहा हैं, जिसमें मतदाताओं को मतपत्र के लिए अपने पेन या पेंसिल ले जाने की आवश्यकता है।

निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार, मतदाताओं को चेहरे का मास्क पहनना होगा और मतदान केंद्र के अंदर लोगों की संख्या को सीमित की गई है और सभी को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा।

स्कॉटलैंड और वेल्स में, मतदाता क्रमशः होलीरूड और सीनेड में अपने राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के चुनाव पर फैसला करेंगे।

वेल्स में, 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवाओं को पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा।

अन्य जगहों पर आज कुल 143 विभिन्न परिषदों के लिए मतदान हो रहे हैं, जबकि उत्तर-पूर्व इंग्लैंड के हार्टलपुल में मतदाता इसका फैसला करेंगे कि वेस्टमिंस्टर में उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा।

लंदन के महापौर समेत विभिन्न शहरों के 13 महापौर के चुनाव के लिए भी मतदान हो रहे हैं।

इंग्लैंड और वेल्स में ये चुनाव 2020 में महामारी के कारण स्थगित कर दिए गए थे।

मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात 10 बजे तक चलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब