लाइव न्यूज़ :

कुवैत में संसदीय चुनाव के लिये मतदान शुरू

By भाषा | Updated: December 5, 2020 15:39 IST

Open in App

कुवैत सिटी, पांच दिसंबर (एपी) लंबे समय तक कुवैत के अमीर (शासक) रहे शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद पहले राष्ट्रीय चुनाव के लिये शनिवार को मतदान शुरू हो गया। यह चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब तेल समृद्ध देश कोरोना वायरस महामारी के दौरान आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा है।

मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ, जो रात आठ बजे तक जारी रहेगा।

छोटे से इस देश में मतदाता 50 सदस्यीय संसद के सदस्यों का चुनाव करेंगे। 2011 में ‘अरब स्प्रिंग’ प्रदर्शनों के बाद से कुवैत की संसद सत्तारूढ़ अल सबा परिवार के विरोध के मामले में कमजोर हो चुकी है। उस समय कुवैत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसने सत्ता पक्ष को हिलाकर रख दिया था।

अमेरिका के निष्ठावान सहयोगी माने जाने वाले कुवैत में संसद का कार्यकाल पूरा नहीं हुआ लेकिन मौजूदा संसद ने अपना कार्यकाल पूरा किया है।

कुवैत के लंबे समय तक शासक रहे शेख सबा अल अहमद अल सबा का सितंबर में 91 साल की आयु में निधन हो गया था, जिसके बाद शेख नवाफ अल अहमद अल सबा सत्ता पर काबिज हो गए थे।

कुवैत में यह चुनाव ऐसे समय में हो रहे हैं जब कच्चे तेल के दाम 45 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो गए हैं। ऐसे में अन्य पड़ोसी अरब देशों ने कर्ज लेकर, सब्जिडी कम करके तथा नए कर लगाकर अपनी अर्थव्यस्था को बचाने की कोशिश की है, लेकिन कुवैत ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक