लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान आरंभ

By भाषा | Updated: December 19, 2021 10:06 IST

Open in App

हांगकांग, 19 दिसंबर (एपी) प्रत्यक्ष रूप से चुने गए सांसदों की संख्या कम करने के लिए चीन द्वारा कानूनों में संशोधन किए जाने के बाद हांगकांग में रविवार को पहली बार चुनाव हो रहा है।

अर्द्ध स्वायत क्षेत्र में 2014 और 2019 में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुए, जिसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया गया , जिसके कारण शहर के कई सक्रियतावादी चुप हो गए और कई अन्य विदेश चले गए।

मार्च, 2021 में चीनी संसद ने हांगकांग के चुनाव कानून को बदलने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसे कई लोगों ने ‘एक देश, दो प्रणाली’ ढांचे को प्रभावी ढंग से समाप्त करने के रूप में देखा। सदन ने बीजिंग समर्थक समिति को हांगकांग के अधिक सांसदों को नियुक्त करने की शक्ति देने के लिए मतदान किया, सीधे चुने गए लोगों के अनुपात को कम किया तथा यह सुनिश्चित किया कि केवल बीजिंग के प्रति वफादार लोगों को ही कार्यालय चलाने की अनुमति दी जाए।

विदेशी सक्रियतावादियों ने इस चुनाव का बहिष्कार करने की अपील की है।

संवैधानिक और मुख्य भूमि मामलों के मंत्री एरिक त्सांग ने शनिवार को कहा था कि विदेशी बल इन चुनावों को कमजोर करने की कोशिश कर सकते है। चुनाव संबंधी नए कानूनों के तहत बहिष्कार करने के लिए भड़काने और अमान्य मत डालने के मामले में तीन साल की जेल और दो लाख हांगकांग डॉलर (26,500 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना हो सकता है।

इस चुनाव में कम मतदान होने की संभावना है। ‘हांगकांग पब्लिक ओपिनियन रिसर्च इंस्टीट्यूट’ के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार 39 प्रतिशत लोगों ने संकेत दिया कि वे मतदान नहीं करेंगे।

चुनाव में करीब 44 लाख लोग मतदान करने के योग्य हैं। इससे पहले चुनाव पिछले साल सितंबर में होने थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण जन स्वास्थ्य को खतरा होने का हवाला देते हुए इन्हें स्थगित कर दिया गया था। लोकतंत्र समर्थक धड़े ने इस निर्णय का विरोध किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मतदान में देरी करने के लिए संक्रमण का बहाना बना रही है।

हांगकांग के सबसे बड़े विरोधी दल ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’ ने कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। मतदान केंद्रों के आस-पास रविवार को बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस प्रमुख रेमंड सियू ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर करीब 10,000 अधिकारियों को तैनात किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल