पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया गया

By भाषा | Updated: January 24, 2021 19:30 IST2021-01-24T19:30:39+5:302021-01-24T19:30:39+5:30

Voted for presidential election in Portugal | पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया गया

पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया गया

लिस्बन, 24 जनवरी (एपी) पुर्तगाल में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया गया। उदारवादी निवर्तमान राष्ट्रपति एवं उम्मीदवार मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के एक बार फिर पांच साल के लिए इस पद काबिज होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पुर्तगाल में राष्ट्र प्रमुख के पास विधायी शक्तियां नहीं होने के बावजूद देश को चलाने में उनकी प्रभावशाली भूमिका होती है जबकि संसद एवं सरकार के पास ही विधायी शक्तियां होती हैं।

सूसा (72) को राष्ट्रपति पद के लिए मैदान में उतरे सात उम्मीदवारों में सबसे आगे माना जा रहा है। मशहूर टेलीविजन हस्ती रहे सूसा लगातार 60 फीसदी या इससे अधिक लोगों की पसंद बने रहे हैं।

चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार को 50 फीसदी से अधिक वोट हासिल करने होते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के चलते मतदान के प्रतिशत में कमी दर्ज की गई है।

अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा करने के साथ ही मतदान के घंटों में भी बढ़ोत्तरी की थी ताकि भीड़ एकत्र नहीं हो सके। इसके अलावा मतदाताओं को अपने साथ पैन और सैनिटाइजर लाने को कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Voted for presidential election in Portugal

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे