लाइव न्यूज़ :

चरणबद्ध लॉकडाउन के लिए ब्रिटेन की संसद में मतदान, स्वास्थ्य मंत्री ने स्थिति को नियंत्रण में बताया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 10:43 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, दो दिसंबर ब्रिटेन में चरणबद्ध लॉकडाउन लागू करने को मंजूरी देने के लिए देश की संसद के निचले सदन ‘हाउस ऑफ कॉमंस’ में मंगलवार को मतदान हुआ।

देश के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि ब्रिटेन में कोरोना वायरस से पैदा हालात अब ‘‘नियंत्रण में हैं’’, लेकिन काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।

चरणबद्ध लॉकडाउन मध्यरात्रि से लागू होगा। इस प्रस्ताव के पक्ष में 291 वोट पड़े, जबकि 78 वोट इसके खिलाफ पड़े।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ ‘कंजर्वेटिव पार्टी’ के कई सांसदों ने इस प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया।

इससे पहले, ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैंकॉक ने लॉकडाउन का समर्थन नहीं करने वालों को अपने पक्ष में करने का प्रयास करते हुए सोमवार को डाउनिंग स्ट्रीट पर प्रेस वार्ता में कहा था कि फिलहाल जारी देशव्यापी लॉकडाउन बुधवार को समाप्त हो रहा है, ऐसे में क्षेत्रीय स्तर पर चरणबद्ध लॉकडाउन की प्रणाली होना आवश्यक है।

हैंकॉक ने कहा, ‘‘हम थोड़ी नरमी बरत सकते हैं लेकिन खुली छूट नहीं दे सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एनएचएस पर दबाव को कम कर दिया है, हमने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम कर लिए हैं, हमने संक्रमण को नियंत्रण में कर लिया है। हम सभी के एकजुट प्रयास का अर्थ है कि बुधवार से इंग्लैंड में सभी लोग, यहां तक कि तीसरी श्रेणी में आने वाले लोगों को भी छूट मिलेगी, लेकिन हम बहुत ज्यादा छूट देने की स्थिति में नहीं हैं।’’

नयी प्रणाली में क्षेत्रों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा... मध्यम, उच्च और अति उच्च।

इंग्लैंड के ज्यादातर क्षेत्रों के उच्च और अति-उच्च श्रेणी में रहने की संभावना है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य एवं समाज सेवा विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में संक्रमण के 12,330 नए मामले सामने आए। ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण से मरने वालों की संख्या 58,448 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें