लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटा, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 08:48 IST

Open in App

जकार्ता, 30 नवम्बर (एपी) पूर्वी इंडोनेशिया में रविवार को एक ज्वालामुखी फट गया जिसकी राख आसमान में 4,000 मीटर ऊंचाई तक उठी और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

‘डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ के प्रवक्ता रादित्य जैती ने बताया कि ज्वालामुखी ईस्ट नुसा तेंगारा प्रांत में फटा। माउंट इली लेवोटोलोक नाम के ज्वालामुखी के आसपास स्थित कम से कम 28 गांवों से करीब 2,800 लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ज्वालामुखी के फटने के बाद स्थानीय हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया, क्योंकि राख आसमान में छितरी हुई है।

इंडोनेशिया में 120 से अधिक सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात