लाइव न्यूज़ :

अटलांटिक महासागर में स्पेन के द्वीप पर ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:12 IST

Open in App

मैड्रिड, 19 सितंबर (एपी) स्पेन के वैज्ञानिकों ने रविवार को कहा कि ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप पर ज्वालामुखी में विस्फोट होना शुरू हो गया है।

स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई द्वारा दिखाये गये दृश्यों के अनुसार क्यूम्ब्रे विएजा ज्वालामुखीय रिज से काला और सफेद धुआं निकल रहा है। कैनरी द्वीप ज्वालामुखी संस्थान ने भी ज्वालामुखी में विस्फोट होने की सूचना दी है।

स्पेन के प्रशासन ने ला पाल्मा के अटलांटिक द्वीप से रविवार को लोगों को निकालना शुरू कर दिया। वहीं विशेषज्ञों ने भूकंप के तेज़ झटके और ज्वालामुखी में विस्फोट के खतरे की चेतावनी दी थी।

सरकारी विशेषज्ञों ने बताया था कि विस्फोट अभी आसन्न नहीं है। द्वीप की सतह के पास भूकंप आने का अंदेशा बढ़ गया है। यह द्वीप कैनरी द्वीपसमूह का हिस्सा है। अधिकारियों ने भूकंपीय गतिविधि के केंद्र के नजदीक स्थित गांवों से एहतियाती उपाय के तहत लोगों को निकालने का आदेश दिया है।

रविवार को 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था और भूकंपीय गतिविधि की कंपन सतह पर महसूस की गई थी।

ज्वालामुखी जोखिम रोकथाम योजना की वैज्ञानिक समिति ने कहा कि भूकंप के तेज़ झटके आ सकते हैं, जिससे इमारतों को नुकसान पहुंच सकता है।

वैज्ञानिक विशेषज्ञों की समिति ने कहा है कि अटलांटिक द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट के एक हिस्से से पहाड़ों से चट्टानों के नीचे गिरने का अंदेशा है।

पिछली बार 1971 में इस ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात