लाइव न्यूज़ :

स्पेन में ज्वालामुखी फटा, लावा से कई घर नष्ट हुए

By भाषा | Updated: September 20, 2021 08:46 IST

Open in App

लोस लिआनोस दे आरिदाने (स्पेन), 20 सितंबर (एपी) अटलांटिक महासागर में स्पेन के द्वीप ला पाल्मा में एक सप्ताह तक भूकंपीय गतिविधि के बाद ज्वालामुखी फट गया। जिसके बाद, अधिकारियों को हजारों लोगों को वहां आनन फानन में निकालना पड़ा। लावा के प्रवाह ने अनेक घरों को नष्ट कर दिया और इसके तट तक पहुंचने का खतरा है। इससे पहले कुंबरे विऐज पर्वत श्रंखला में यह ज्वालामुखी 1971 में फटा था।

ज्वालामुखी फटने से पहले कई दिन तक यहां भूकंप के अनेक झटके आए। अधिकारियों ने एक हजार से अधिक लोगों को तत्काल वहां से निकाला। स्पेन के सिविल गार्ड बल का कहना है कि 10,000 लोगों को निकालना पड़ सकता है। 85,000 की आबादी वाला ला पाल्मा, अफ्रीका के पश्चिमी तट के निकट स्पेन के कैनरी द्वीपसमूह के आठ ज्वालामुखी द्वीपों में से एक है।

ज्वालामुखी फटने से पहले यहां पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। लावा घरों तक पहुंच गया है। ला पाल्मा के अध्यक्ष मारियानो हेरनानंदेह ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन लावा बहने से तटों पर स्थित आबादी वाले इलाकों को लेकर चिंता बढ़ गई है।

स्पेन के नेशनल जियोलॉजी इंस्टीट्यूट के प्रमुख इताहिजा डोमिनगुऐज ने बताया कि ज्वालामुखी फटने की प्रक्रिया कब तक चलती रहेगी यह बताना अभी मुश्किल है लेकिन पिछली बार यह कई तीन हफ्तों तक होता रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

विश्व अधिक खबरें

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

विश्वIndia-Israel: विदेश मंत्री जयशंकर की इजरायली पीएम नेतन्याहू से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

विश्वविदेशी धरती पर पीएम मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले बने विश्व के पहले नेता

विश्वसोशल मीडिया बैन कर देने भर से कैसे बचेगा बचपन ?

विश्वऔकात से ज्यादा उछल रहा बांग्लादेश