लाइव न्यूज़ :

दक्षिणी जापान में ज्वालामुखी फटा

By भाषा | Updated: October 20, 2021 18:48 IST

Open in App

तोक्यो, 20 अक्टूबर (एपी) जापान के दक्षिणी क्षेत्र में बुधवार को एक ज्वालामुखी फट गया और इसके कारण आसमान में काफी ऊंचाई तक राख, गुबार और धुआं फैल गया।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने माउंट एसो के लिए चेतावनी के स्तर को कुल पांच के पैमाने पर तीन तक बढ़ा दिया। एजेंसी ने पर्वतारोहियों और निवासियों को पहाड़ पर जाने से बचने की सलाह दी है।

मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजू मात्सुनो ने कहा कि इसमें किसी तरह के नुकसान या किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

एनएचके राष्ट्रीय टेलीविजन ने ज्वालामुखी फटने के बाद काफी ऊंचाई तक धुएं का गुबार उठने का एक फुटेज प्रसारित किया। ज्वालामुखी विस्फोट ने क्रेटर से 900 मीटर (2,950 फुट) दूर ज्वालामुखीय चट्टानों को उड़ा दिया और कुमामोटो और पड़ोसी मियाजाकी प्रान्त के कई शहरों में गुबार तथा राख फैल गई।

कुमामोटो प्रान्त में एसो शहर और दो निकटवर्ती शहरों के लिए चेतावनी जारी की गई जो क्यूशू के दक्षिणी द्वीप के उत्तर-मध्य क्षेत्र में है।

गौरतलब है कि ज्वालामुखी फटने की स्थिति कई बार घातक हो जाती है। वर्ष 1953 के ज्वालामुखी विस्फोट में छह लोग मारे गए थे और 90 से अधिक घायल हो गए थे । इसके पांच साल बाद ज्वालामुखी फटने की एक और घटना में एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?