लाइव न्यूज़ :

कांगो के शहर गोमा के पास ज्वालामुखी फटा, दहशत में भाग रहे पांच लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

By भाषा | Updated: May 23, 2021 22:13 IST

Open in App

गोमा (कांगो), 23 मई (एपी) कांगो के गोमा शहर के नजदीक स्थित ज्वालामुखी माउंट नीरागोंगो शनिवार को फट गया और उससे निकले लावा से करीब 500 से ज्यादा घर नष्ट हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने हालांकि रविवार को बताया कि 20 लाख जनसंख्या वाला यह शहर व्यापक तबाही से बच गया।

प्रभावित क्षेत्र के सैन्य गवर्नर कॉन्सटेंट नदिमा के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि ज्वालामुखी फटने के बाद गोमा से बाहर जाने की कोशिश कर रहे कम से कम पांच लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। अधिकारियों का कहना है कि अभी मृतकों की सटीक संख्या के बारे में कुछ बता पाना हालांकि जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि 500 से ज्यादा घर नष्ट हो गए।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने ज्वालामुखी फटने की आशंका के मद्देनजर क्षेत्र से निकलने का कोई आदेश नहीं दिया था और ऐसे में लोगों ने जब रात के अंधेरे में आकाश एकदम लाल होते देखा तो उन्हें यह डर सताने लगा कि यह ज्वालामुखी विस्फोट भी 2002 जितना ही भयावह हो सकता है। उस समय सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब