लाइव न्यूज़ :

वॉयस ऑफ अमेरिका ने बांग्ला रेडियो सेवा समाप्त करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 10:45 IST

Open in App

(ललित के झा)

वॉशिंगटन, 14 जुलाई ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 63 साल तक बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में बांग्ला में सेवाएं देने वाली रेडियो सेवा बंद कर रहा है।

एक मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, बांग्ला में वॉयस ऑफ अमेरिका की एफएम और ‘शॉर्टवेव रेडियो ट्रांसमिशन’ सेवा 17 जुलाई को आधिकारिक रूप से समाप्त हो जाएगी। साथ ही, सेवा की टेलीविजन और सोशल मीडिया सेवा का काफी विस्तार किया जाएगा, क्योंकि वीओए बांग्ला के एक करोड़ 60 लाख साप्ताहिक दर्शक एवं श्रोता इनका अधिक इस्तेमाल करते हैं।

‘वीओए’ प्रोग्रामिंग के कार्यवाहक निदेशक जॉन लिपमैन ने कहा, ‘‘जब जनवरी 1958 में वीओए बांग्ला की शुरुआत की गई थी, उस समय बांग्लादेश ‘पूर्वी पाकिस्तान’ के नाम से जाना जाता था। यह क्षेत्र में मॉर्शल लॉ था तथा वहां कोई टेलीविजन या निजी रेडियो नहीं था। स्वतंत्र समाचार एवं सूचना चाहने वाली बांग्ला भाषी आबादी के लिए सीमा पार से वीओए की शार्टवेव रेडियो ट्रांसमिशन सेवा जीवनरेखा थी।’’

उन्होंने कहा कि सेवा के शॉर्टवेव रेडियो श्रोताओं की संख्या एक प्रतिशत से भी कम है, लेकिन वीओए बांग्ला सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वालों की संख्या में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना