जनता के सामने यूक्रेन पर हमले को लेकर सफाई दे रहे थे पुतिन, बीच में बंद हुआ टीवी प्रसारण, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 19, 2022 14:53 IST2022-03-19T14:52:01+5:302022-03-19T14:53:05+5:30

मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जनता के सामने सफाई पेश कर रहे थे। इस बीच पुतिन का भाषण बीच में अचानक से रुक गया। हालांकि, बाद में ये कहा गया कि तकनीकी खराबी की वजह से टीवी का प्रसारण रोक दिया गया था।

Vladimir Putin’s Speech At Massive Rally Cut Off On State TV Watch Video | जनता के सामने यूक्रेन पर हमले को लेकर सफाई दे रहे थे पुतिन, बीच में बंद हुआ टीवी प्रसारण, देखें वीडियो

जनता के सामने यूक्रेन पर हमले को लेकर सफाई दे रहे थे पुतिन, बीच में बंद हुआ टीवी प्रसारण, देखें वीडियो

Highlightsअब सोशल मीडिया पर व्लादिमीर पुतिन का रैली को संबोधित करते हुए ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैवीडियो में नजर आ रहा है कि पुतिन स्टेडियम के मंच पर जनता को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन तभी उनका भाषण बीच में रुक जाता है

मॉस्को:रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का आज 24वां दिन है। ऐसे में जहां एक ओर कई देश यूक्रेन के समर्थन में नजर आ रहे हैं तो वहीं रूस को कई कड़े प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा रहा है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भाषण उस समय कुछ देर के लिए बाधित हो गया जब वो मॉस्को के लुजनिकी स्टेडियम में यूक्रेन पर हमले को लेकर जनता के सामने सफाई पेश कर रहे थे। 

बता दें कि पुतिन के भाषण का प्रसारण रूस के राष्ट्रीय टीवी चैनल पर किया जा रहा था। हालांकि, बाद में ये कहा गया कि तकनीकी खराबी की वजह से टीवी का प्रसारण रोक दिया गया था। वहीं, अब सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि पुतिन स्टेडियम के मंच पर जनता को संबोधित कर रहे हैं, लेकिन तभी उनके भाषण के बीच में ही एकदम से देशभक्ति संगीत का एक क्लिप दिखना शुरू हो जाता है। 

मगर सरकारी टेलीविजन ने तकरीबन 10 मिनट बाद फिर से पुतिन के भाषण को शुरू से अंत तक दिखाया। वहीं, इस मामले को लेकर क्रेमलिन ने कहा कि प्रसारण सर्वर पर तकनीकी समस्याओं के कारण बाधित हुआ था। बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर किए गए आक्रमण को लेकर दुनियाभर में कड़ी आलोचना झेल का सामना कर रहे हैं। गौरतलब है कि रूसी सेना ने 24 फरवरी को यूक्रेन में मिलिट्री अभियान की घोषणा की थी।

Web Title: Vladimir Putin’s Speech At Massive Rally Cut Off On State TV Watch Video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे