लाइव न्यूज़ :

दो और कार्यकाल तक रूस की बागडोर संभालेंगे व्लादिमीर पुतिन, राष्ट्रपति ने संविधान संशोधन कानून को दी मंजूरी

By भाषा | Updated: March 15, 2020 06:11 IST

इन बदलावों को रूस की संवैधानिक अदालत को भेजा जाएगा जो एक हफ्ते में फैसला करेगी कि कानून को मंजूरी दी जाए या नहीं क्योंकि इसके जरिये पुतिन के कार्यकाल पर लगी संवैधानिक सीमा में बदलाव होना है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को संवैधानिक सुधारों से जुड़े उस कानून पर दस्तखत कर दिए जिसमें उन्हें दो और कार्यकाल तक देश की बागडोर संभालने का विकल्प दिया गया है। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय) ने संवैधानिक सुधार से जुड़े 68 पन्नों के कानून को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शनिवार को संवैधानिक सुधारों से जुड़े उस कानून पर दस्तखत कर दिए जिसमें उन्हें दो और कार्यकाल तक देश की बागडोर संभालने का विकल्प दिया गया है। क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय) ने संवैधानिक सुधार से जुड़े 68 पन्नों के कानून को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। इस कानून के लिए पुतिन का हस्ताक्षर विशेष प्रक्रिया है जो कानून के प्रभावी होने की सामान्य प्रक्रिया से अलग है।

इन बदलावों को रूस की संवैधानिक अदालत को भेजा जाएगा जो एक हफ्ते में फैसला करेगी कि कानून को मंजूरी दी जाए या नहीं क्योंकि इसके जरिये पुतिन के कार्यकाल पर लगी संवैधानिक सीमा में बदलाव होना है। संवैधानिक अदालत के बाद कानून पर रूसी जनता मतदान करेगी। क्रेमलिन ने संवैधानिक बदलाव पर जनमत के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की है।

रूसी सीनेट के अध्यक्ष वैलेन्टिना मतविनेको ने शनिवार को पत्रकारों से कहा, ‘‘कोरोना वायरस से संक्रमण की चिंताओं के बावजूद मतदान होगा।’’

हाल के हफ्तों में कयास लगाए जा रहे थे कि सरकार इंटनरेट के जरिये मतदान करा सकती है जिसकी विपक्ष ने आलोचना की और कहा कि यह नतीजों में हेरफेर सुनिश्चित करने के लिए है।

उल्लेखनीय है कि 67 वर्षीय पुतिन ने मंगलवार को उस समय देशवासियों को चौंका दिया था जब उन्होंने 2024 के बाद भी पद पर बने रहने के प्रावधान वाले इस कानून को आखिरी समय में समर्थन देने की घोषणा की। अगर यह संवैधानिक बदलाव नहीं होता तो उन्हें 2024 में पद छोड़ना होगा।

राष्ट्रपति को अतिरिक्त कार्यकाल देने का प्रावधान रूसी संसद के निचले सदन ड्यूमा में मतदान के दिन जोड़ा गया और आसानी से पास हो गया। इन बदलावों को उच्च सदन सीनेट और क्षेत्रीय संसदों ने भी मंजूरी दे दी।

रूस के राष्ट्रपति ने संविधान में बदलाव का प्रस्ताव जनवरी में किया था लेकिन इस हफ्ते तक पुतिन इस बात से इनकार कर रहे थे कि वह अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहते हैं। पुतिन के प्रवक्ता ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के चलते राष्ट्रपति ने अपना रुख बदला है। संविधान संशोधन से सत्ता संतुलन में बदलाव होगा। इससे सलाहकार परिषद की भूमिका बढ़ेगी और संसद एवं राष्ट्रपति को अतिरिक्त अधिकार मिलेगा।

टॅग्स :रूसव्लादिमीर पुतिनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना