लाइव न्यूज़ :

लंदन में वी के कृष्ण मेनन की 125वीं जयंती मनाई गई

By भाषा | Updated: May 12, 2021 18:10 IST

Open in App

लंदन, 12 मई भारत के पूर्व रक्षा मंत्री वी के कृष्ण मेनन की यहां 125वीं जयंती मनाई गई और वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।

नेहरू सेंटर लंदन ने वी के कृष्ण मेनन इंस्टिट्यूट के सहयोग से डिजिटल तरीके से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

वी के कृष्ण मेनन इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. सिरियाक मैप्रायिल ने कहा, ‘‘भारतीय मूल के लोग और भारत के मित्र गांधी जी, सरदार पटेल, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और डॉ. बी आर आंबेडकर जैसे नेताओं के बलिदान को याद करते हैं, लेकिन हम भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के अंतिम चरण में कृष्ण मेनन द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भूल जाते हैं।’’

पूर्व मंत्री सर पीटर लॉयड ने कहा कि मेनन भारत के सबसे उत्कृष्ट एवं सफल राजनयिक रहे।

इंडियन पार्टनरशिप फोरम यूके के संस्थापक, अध्यक्ष डॉ. मोहन कौल ने कहा कि कश्मीर विवाद से संबंधित प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में मेनन द्वारा निभाई गई भूमिका को हमेशा याद रखा जाएगा।

उन्होंने याद किया, ‘‘लंबे भाषण ने पाकिस्तान के मामले को बेकार कर दिया और सोवियत संघ का (भारत को) समर्थन मिला। उस समय पश्चिमी देश पाकिस्तान की दलील के पक्ष में थे। हालांकि उस भाषण के बाद अपनी दलील के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन हासिल करने की पाकिस्तान की सभी उम्मीदें पूरी धूमिल हो गईं। सोवियत संघ ने संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव को वीटो कर दिया।’’

कौल ने कहा कि 160 पृष्ठ का वह भाषण दो दिन से अधिक समय तक चला था और इस दौरान बीच में मेनन की तबियत खराब हो गई तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। भाषण एक अटूट रिकॉर्ड है जिसका जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए सर्वाधिक महत्व है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात