लाइव न्यूज़ :

बाइडन की कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सह-अध्यक्ष बने विवेक मूर्ति

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:02 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, नौ नंबवर भारतीय-अमेरिकी विवेक मूर्ति को कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के तीन अध्यक्षों में से एक के रूप में चुना गया है, जो महामारी से निपटने में राष्ट्रपति-निर्वाचित जो. बाइडन को सलाह देंगे। यह महामारी अमेरिका में 2,36,000 लोगों की जान ले चुकी है।

डॉ. मूर्ति (43) पूर्व में अमेरिका के ‘सर्जन जनरल’ रह चुके हैं। वह अपने दो अन्य सह-अध्यक्षों- डॉ. डेविड केसलर और डॉ. मार्सेला नुनेज स्मिथ के साथ घातक विषाणु पर बाइडन और उपराष्ट्रपति-निर्वाचित कमला हैरिस को सलाह देने वाले अग्रणी जनस्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम का नेतृत्व करेंगे।

अमेरिका इस समय दुनिया में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित है।

बाइडन ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी से निपटना हमारे प्रशासन के समक्ष सर्वाधिक महत्वपूर्ण लड़ाइयों में से एक होगा, और विशेषज्ञ मुझे सलाह देंगे।’’

मूर्ति अमेरिका के 19वें ‘सर्जन जनरल’ थे। उन्होंने 2014 से 2017 तक इस पद पर कार्य किया।

केसलर 1990 से 1997 तक अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के आयुक्त रह चुके हैं। वहीं, नुनेज स्मिथ येल यूनिवर्सिटी में इंटरनल मेडिसिन की सहायक प्रोफेसर हैं।

सलाहकार बोर्ड के सदस्यों में भारतीय मूल के अतुल गवांदे, लुसियाना बोरियो, रिक ब्राइट, एजेकील एमैन्युएल, सेलाइन गाउंडर, जूली मोरिटा, मिशेल ओस्टरहोम, लॉयस पेस, रॉबर्ट रॉड्रिग्ज और एरिक गूस्बी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल