लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा अवधि को पांच साल से घटाकर तीन महीने का किया

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2019 08:56 IST

अमेरिका ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा आवेदन की फीस को भी 160 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 192 डॉलर कर दी है।

Open in App

अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा अवधि को पांच साल से घटाकर तीन महीने कर दी है। यह नई व्यवस्था पाकिस्तान के उन पत्रकारों पर भी लागू होगी। साथ ही अमेरिकी सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए वीजा आवेदन की फीस को भी 160 अमेरिकी डॉलर से बढ़ाकर 192 डॉलर कर दी है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने पाकिस्तान के एआरवाई न्यूज टीवी के हवाले से बताया है कि इस फैसले के बारे में मंगलवार को पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी। पाकिस्तान के एआईवाई न्यूज चैनल के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ने बताया कि पाक सरकार के अमेरिकी नागरिकों को लेकर अपने वीजा नीति में बदलाव के बाद यह फैसला लिया गया है। इस्लामाबाद ने पहले ही अमेरिकी नागरिकों की वीजा अवधि घटाने और फीस बढ़ाने के लिए कदम बढ़ा दिये हैं। 

वैसे बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग नजर आ रहा है। यही नहीं, पाकिस्तान को अपने यहां से संचालित हो रहे आतंकी संगठनों पर भी लगाम कसने की सख्य हिदायत मिली रही है।

टॅग्स :पाकिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल