लाइव न्यूज़ :

दुनिया में पिछले हफ्ते 34 लाख लोग वायरस संक्रमित हुए, 12 प्रतिशत बढ़ी संख्या: डब्ल्यूएचओ

By भाषा | Updated: July 21, 2021 22:17 IST

Open in App

जिनेवा, 21 जुलाई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक पिछले हफ्ते दुनिया में कोरोना वायरस से संक्रमण के 34 लाख नए मामले आए जो उससे पिछले हफ्ते के मुकाबले 12 प्रतिशत अधिक है।

संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने बताया कि मौतों की संख्या में कमी आने का सिलसिला जारी है और गत सप्ताह करीब 57 हजार लोगों की जान गई।

डब्ल्यूएचओ ने बताया, ‘‘इस दर से अगले तीन हफ्ते में विश्व में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 20 करोड़ के पार जाने की आशंका हैं।’’ विश्व निकाय ने रेखांकित किया कि पश्चिमी प्रशांत और यूरोपीय क्षेत्र में कोविड-19 के सबसे अधिक मामले बढ़े। हालांकि, पिछले सप्ताह कोरोना वायरस के संक्रमण के सबसे अधिक मामले इंडोनेशिया, ब्रिटेन,ब्राजील, भारत और अमेरिका में आए।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वायरस के नए प्रकार,कोविड-19 नियमों में ढील और टीकाकरण के बावजूद कुछ देशों में असुरक्षित आबादी की संख्या अधिक होने से संक्रमण बढ़ा है।

विश्व स्वास्थ्य निकाय ने देशों से अपील की है कि वे इस साल के अंत तक अपनी आबादी के कम से कम 40 प्रतिशत हिस्से का टीकाकरण सुनिश्चित करें। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक अबतक दुनिया में कोविड-19 टीके की तीन अरब खुराक दी गई है जिनमें से मात्र एक प्रतिशत खुराक गरीब देशों के लोगों को मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल