ऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 11, 2026 14:07 IST2026-03-11T13:14:32+5:302026-03-11T14:07:47+5:30
ईरान के सरकारी मीडिया ने टीम की कड़ी आलोचना करते हुए खिलाड़ियों को "देशद्रोही" करार दिया और आशंका जताई कि अगर उन्हें घर लौटने के लिए मजबूर किया गया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

file photo
गोल्ड कोस्टः ईरान की महिला फुटबॉल टीम के अधिकतर खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर बुधवार को स्वदेश रवाना हो गए। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री टोनी बर्क ने मंगलवार को कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने ईरान की महिला फुटबॉल टीम की पांच सदस्यों को शरण दी है, जो ईरान में युद्ध शुरू होने से पहले एक टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए देश का दौरा कर रही थीं।ऑस्ट्रेलिया में ईरानी समूहों और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया की सरकार से उन महिलाओं की मदद करने का आग्रह किया था, जो सार्वजनिक रूप से शरण नहीं मांग पा रही हैं।
टीम की खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती मैच से पहले ईरान का राष्ट्रगान नहीं गाया था जिसके बाद कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी थी और इसे मीडिया में भी काफी कवरेज मिली थी। वायरल वीडियो में ईरानी समर्थक ईरान की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों से विनती करते नजर आ रहे हैं कि वे एएफसी महिला एशियाई कप 2026 के बाद मलेशिया पहुंचने पर ईरान वापस न लौटें।
🚨The rest of the Iranian female soccer players have arrived in Malaysia and the Iranian diaspora are trying to help them as much as possible by warning them not to go back to Iran.
— Aussie Persian 🇦🇺🇮🇷 - אוסי פרסי آسی پرسی (@Aussie_Persian) March 11, 2026
pic.twitter.com/5il03Bg5nO
सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस फुटेज में समर्थक खिलाड़ियों को घेरकर अधिकारियों से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाते दिख रहे हैं, क्योंकि उन्हें खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता है। राष्ट्रगान विवाद से सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ीं ऑस्ट्रेलिया में टूर्नामेंट के दौरान, कई खिलाड़ी ईरानी राष्ट्रगान के समय मौन रहीं, जिसे व्यापक रूप से ईरानी शासन के विरोध के रूप में देखा गया।
ईरान के सरकारी मीडिया ने टीम की कड़ी आलोचना करते हुए खिलाड़ियों को "देशद्रोही" करार दिया और आशंका जताई कि अगर उन्हें घर लौटने के लिए मजबूर किया गया तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद टीम के शेष सदस्य ऑस्ट्रेलिया से मलेशिया के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले, कुछ खिलाड़ी मानवीय वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में ही सुरक्षित स्थान पर चले गए थे। बढ़ते दबाव और अंतरराष्ट्रीय चिंताओं के बीच, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने टीम के कम से कम छह सदस्यों और कर्मचारियों को शरण देने की पेशकश की है।
🚨 BREAKING: In an incredible moment, the Iranian Women's Football Team REFUSED to sing the Islamic Regime's national anthem at the opening match of the Asian Cup
— Eric Daugherty (@EricLDaugh) March 3, 2026
THAT is the real feminist cause.
Iranian women are STANDING UP with America's help! 🇺🇸🇮🇷pic.twitter.com/StlKNVZTKM
BREAKING
— Throwback Iran (@Tarikh_Eran) March 9, 2026
Five members of the Iranian Women’s football team have officially been granted asylum by the Australian government.
Shoutout to the Iranian-Australian community’s tireless efforts to make this happen and all the journalists who who covered this remarkable story. pic.twitter.com/rHUtLrol7X