लाइव न्यूज़ :

Video: रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने बनवाया है 10 हजार करोड़ का आलीशान घर, गुप्त महल का वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

By अनुराग आनंद | Updated: January 22, 2021 15:11 IST

रूसी पर्यावरण कार्यकर्ता दिमित्री शेवचेंको ने काले सागर के पास स्थित रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलीशान भवन का वीडियो जारी किया है। शेवचेंको ने दावा किया कि वर्षों तक उसने इस साइट की निगरानी की है।

Open in App
ठळक मुद्देइस आलीशान महल को लेकर पहली बार 2010 में बात बाहर फैली थी, जब रूसी व्यापारी सर्गेई कोलेनिकोव ने कई अहम कागजात सार्वजनिक किए थे।पर्यावरणविद ने डी डब्लू से कहा कि हम 2004 या 2005 के बाद से ही इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं।पर्यावरण संरक्षण करने वाले लोगों का मानना है कि पुतिन के लिए बने इस आलीशान महल के लिए काफी जंगल काटे गए हैं।

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवालनी के एंटी-करप्शन फाउंडेशन द्वारा अपलोड किए गए एक यूट्यूब वीडियो में पुतिन के गुप्त आलीशान महल के बारे में बताने का दावा किया गया है। 

इस वीडियो को शेयर होने के बाद सोशल मीडिया पर अब तक 5.3 करोड़ से भी अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के मुताबिक, इस आलीशान खूबसूरत महल को बनाने में 10 हजार करोड़ रुपए से भी अधिक पैसे खर्च हुए हैं। हालांकि, सरकार ने इस तरह के आरोप को खारिज किया है।

व्लादिमीर पुतिन को यह संपत्ति सबसे बड़ी रिश्वत के तौर पर दिया गया है: दावा

इस वीडियो को साझा करने वाले ने दावा किया है कि यह संपत्ति पुतिन की ही है। इसे अब तक के इतिहास में सबसे बड़ी रिश्वत के तौर पर दिया गया है। डी डब्लू रिपोर्ट मुताबिक, इस आलीशान महल को लेकर पहली बार 2010 में बात बाहर फैली थी, जब रूसी व्यापारी सर्गेई कोलेनिकोव ने इस महल को तैयार करने वाले रियल स्टेट प्रोजेक्ट से संबंधित वित्तीय दस्तावेज, कॉट्रेक्ट और अन्य पेपर लीक किए थे।

कोलेनिकोव ने तब कहा था कि पुतिन के इशारे पर व्यवसायी निकोलाई शमालोव इस भवन की देखरेख कर रहे थे। इस बात के सामने आने पर कुछ दिनों तक मीडिया ने इस मामले में काफी इंट्रेस्ट लिया। लेकिन, कुछ महीनों बाद व्यवसायी निकोलाई शमालोव ने व्यवसायी अलेक्जेंडर पोनोमोनरेको को यह संपत्ति बेचने का दावा किया। बाद में अलेक्जेंडर पोनोमोनरेको ने कहा कि वह इसे एक होटल में बदलना चाहते हैं।

व्लादिमीर पुतिन के इस आलीशान भवन का पर्यावरणविदों ने किया विरोध-

इस मामले में दिमित्री शेवचेंको यहां के एक पर्यावरणविद ने डी डब्लू से कहा कि हम 2004 या 2005 के बाद से ही इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं, जब केप इडोकॉप्स में निर्माण की योजना सार्वजनिक हुई। इस योजना के बारे में जानकर हम क्रोधित हुए थे क्योंकि इस क्षेत्र में प्राचीन देवदार के जंगल हैं, जो रूस में संरक्षित हैं। 

इस योजना के आने के बाद यह स्पष्ट था कि जंगल काट दिया जाएगा। जब कोलेनिकोव के 2010 में इस बारे में जानकारी सार्वजनिक करने के बाद पता चला कि निर्माणाधीन इमारत का निर्माण रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए एक निवास स्थान है, तो हमने आगे की जांच शुरू की।

टॅग्स :व्लादिमीर पुतिनरूसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: एमपी में एम्बुलेंस ड्राइवर की हेकड़ी बीमार पति की उल्टी साफ करने के लिए महिला को किया मजबूर किया, वीडियो वायरल हुआ

विश्वSydney Mass Shooting Video: हिम्मत वाले राहगीर ने हमलावरों में से एक को पकड़ा, गोलीबारी के बीच उसे निहत्था किया

ज़रा हटकेVIDEO: ट्रेन शौचालय से बाहर निकल रही थी महिला, तभी कटिहार जंक्शन पर अचानक उमड़ी भीड़; फिर हुआ कुछ ऐसा...

ज़रा हटकेVIDEO: थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल, अलीगढ़ के होटल की घटना

भारतVIDEO: थलसेना प्रमुख ने अधिकारियों के साथ किए पुशअप्स, देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुद ड्राइव कर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले गए प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, वीडियो

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल