लाइव न्यूज़ :

हिंसक प्रदर्शन अब जुमा को लेकर नहीं, बल्कि सुनियोजित 'आर्थिक विध्वंस': दक्षिण अफ्रीकी मंत्री

By भाषा | Updated: July 14, 2021 23:45 IST

Open in App

(फाकिर हसन)

जोहानिसबर्ग, 14 जुलाई दक्षिण अफ्रीका के दो मंत्रियों ने पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा को हुई सजा के विरोध में शुरू हुई हिंसा को बुधवार को 'आर्थिक विध्वंस' करार दिया। हिंसा में कई कारखानों और महत्त्वपूर्ण आपूर्ति इकाइयों को जला दिया गया।

अदालत की अवमानना ​​के एक मामले में जुमा को 15 महीने की सजा होने के बाद हिंसा पिछले बुधवार को शुरू हुई थी। दंगों में 72 लोगों की मौत हुई है और 1,200 से अधिक गिरफ्तारियां हुई हैं।

राज्य सुरक्षा उप मंत्री जीजी कोडवा ने सोवेटो में मीडिया से कहा, "योजना (उकसाने वालों की) अब हम जो देखते हैं उससे परे है और यही वह योजना है जिससे हमें निपटना चाहिए।"

कोडवा ने कहा, "यह आर्थिक विध्वंस है। जो लोग साइबरस्पेस के माध्यम से सिर्फ हिंसा को बढ़ावा दे रहे हैं, वे नहीं जानते कि इसके (अशांति) पीछे कुछ लोग हैं, जिनका राजनीतिक मकसद है, लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम उनसे आगे हैं।"

विरोध प्रदर्शन 79 वर्षीय जुमा को जेल से रिहा करने के आह्वान के साथ शुरू हुआ, लेकिन अब यह बड़े पैमाने पर लूटपाट और बुनियादी ढांचे को बर्बाद करने में बदल गया है।

हालांकि राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने सेना और पुलिस को तैनात किया है, लेकिन कई क्षेत्रों में स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है।

खनिज और ऊर्जा संसाधन मंत्री ग्वेडे मंताशे ने कोडवा के विचारों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि दंगे एक सुनियोजित ढंग से और समन्वित प्रयास के माध्यम से बुनियादी ढांचे को नष्ट करने, आर्थिक तबाही मचाने का एक बहाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात