लाइव न्यूज़ :

हिंसक कट्टरपंथ तथा नस्ली भेदभाव से अमेरिका को खतरा बढ़ गया है: खुफिया रिपोर्ट

By भाषा | Updated: March 18, 2021 10:53 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 मार्च (एपी) अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने एक रिपोर्ट में कहा है कि हिंसक कट्टरपंथ तथा नस्ली भेदभाव से देश को खतरा बढ़ गया है। दो महीने से भी अधिक समय पहले यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में हिंसक भीड़ के हमले की पृष्ठभूमि में यह रिपोर्ट तैयार की गई है।

इस रिपोर्ट में कही गई कई बातें एफबीआई निदेशक क्रिस्टोफर रे समेत अन्य अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दी गई चेतावनियों के समान हैं। रे ने इसी महीने अपनी गवाही में कहा था कि घरेलू हिंसक कट्टरपंथ के कारण देश भर में खतरा बढ़ रहा है।

अमेरिकी संसद भवन पर हमले से घरेलू कट्टरपंथ से उपजा खतरा सामने आ गया था। इस घटना के कुछ हफ्तों बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुफिया अधिकारियों को यह पता लगाने का जिम्मा सौंपा था कि समस्याएं कितनी गहरी हैं। खतरे के आकलन का ब्यौरा बुधवार को सार्वजनिक किया गया। यह पूरी रिपोर्ट व्हाइट हाउस और कांग्रेस में पेश की गई।

हाउस इंटेलिजेंस कमेटी के अध्यक्ष एवं कैलिफोर्निया से जन प्रतिनिधि एडम शिफ ने कहा, ‘‘आज की रिपोर्ट बताती है कि नस्ली एवं जातीय प्रेरित हिंसक कट्टरपंथियों, खासकर श्वेतों को श्रेष्ठ मानने वालों और मिलीशिया हिंसक कट्टरपंथियों से हमें कितना बड़ा खतरा है।’’

खुफिया अधिकारियों ने रिपोर्ट में कहा है कि ऐसे कट्टरपंथी जो हिंसा को अंजाम दे सकते हैं वे विभिन्न तरह की विचारधाराओं से प्रेरित हैं। इसमें कहा गया कि सबसे अधिक खतरा नस्लवाद प्रेरित हिंसक कट्टरपंथियों से है जो अमेरिका के नागरिकों पर सामूहिक हमलों को अंजाम दे सकते हैं। वहीं मिलीशिया समूह कानून प्रवर्तन तथा सरकारी अधिकारियों एवं इमारतों पर हमले कर सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि श्वेतों को श्रेष्ठ मानने की विचारधारा से प्रेरित कई लोग समान विचारधारा वाले लोगों से मिलने अन्य देशों में भी गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक