फिर क्रिसमस की छुट्टियों में शिकागो में गोलीबारी, 11 घायल

By IANS | Updated: December 24, 2017 10:18 IST2017-12-24T10:14:24+5:302017-12-24T10:18:12+5:30

अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस वीकेंड के शुरुआती 14 घंटों में शहर में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल ह�..

A Violent Christmas in Chicago 11 Wounded | फिर क्रिसमस की छुट्टियों में शिकागो में गोलीबारी, 11 घायल

फिर क्रिसमस की छुट्टियों में शिकागो में गोलीबारी, 11 घायल

अमेरिका के शिकागो में क्रिसमस वीकेंड के शुरुआती 14 घंटों में शहर में हुई गोलीबारी में 11 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, नवीनतम गोलीबारी की घटना शनिवार को हुई जब शहर के नार्थवेस्ट साइड इलाके में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था कि तभी किसी ने उस पर गोली चला दी।

'शिकागो सन-टाइम्स' ने पुलिस के हवाले से बताया कि युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

यह बात ध्यान देने वाली है कि शिकागो में 2016 में छुट्टियों के दौरान 59 लोगों पर गोली चली थी जिसमें 11 मारे गए थे। इस रवायत के बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है कि आखिर अमेरिकावासी क्रिसमस की छुट्ट‌ियों के दौरान गोलीबारी क्यों करते हैं। पिछले साली हुई घटनाओं के बाद कहा गया था कि वीकेंड की छुट्टी के दौरान सार्वजनिक जगहों पर भीड़ बढ़ती है, दहशतगर्द मौके का फायदा उठाकर वारदातों को अंजाम देते हैं।

Web Title: A Violent Christmas in Chicago 11 Wounded

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे