लाइव न्यूज़ :

अमेरिका व अफगान के बीच हुए शांति समझौते के बावजूद नहीं रुक रही है हिंसा, हमले में अफगान सुरक्षा बल के 24 कर्मियों की मौत

By भाषा | Updated: March 20, 2020 20:00 IST

पिछले महीने तालिबान के साथ अमेरिका के शांति समझौते के बाद अब तक का सबसे वीभत्स हमला है। यह हमला कलात के समीप पुलिस और सेना के संयुक्त मुख्यालयों को निशाना बनाकर किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रांतीय राजधानी कलात को लंबे समय तक तालिबान का गढ़ माना जाता रहा। जाबुल के प्रांतीय परिषद के प्रमुख अता जन हक बायन ने कहा, ‘‘हमले में अफगान सेना के 14 जवान और 10 पुलिसकर्मी मारे गए।

काबुल: दक्षिणी अफगानिस्तान में अफगान सुरक्षा बलों के अड्डे पर उसके ही लोगों द्वारा किए गए हमले में शुक्रवार को कम से 24 सैनिकों की मौत हो गई। जाबुल के गवर्नर रहमतुल्ला यरमाल ने कहा कि कई ‘‘घुसपैठियों’’ ने अपने कोमरेड पर उस समय गोलियां चलाई जब वे सो रहे थे।

यह पिछले महीने तालिबान के साथ अमेरिका के शांति समझौते के बाद अब तक का सबसे वीभत्स हमला है। यह हमला कलात के समीप पुलिस और सेना के संयुक्त मुख्यालयों को निशाना बनाकर किया गया। प्रांतीय राजधानी कलात को लंबे समय तक तालिबान का गढ़ माना जाता रहा। जाबुल के प्रांतीय परिषद के प्रमुख अता जन हक बायन ने कहा, ‘‘हमले में अफगान सेना के 14 जवान और 10 पुलिसकर्मी मारे गए।

हमलावरों का तालिबान के आंतकवादियों से ताल्लुक था।’’ वे एक पिकअप ट्रक, हथियार और गोला बारुद के साथ सेना के दो वाहनों में फरार हो गए। यरमाल ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की। तालिबान ने अभी इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अफगानिस्तान के रक्षा मंत्री असदुल्ला खालिद ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए तालिबान से संघर्षविराम करने का आह्वान किया था। जाबुल प्रांत की सीमा पाकिस्तान से लगती है और तालिबान का पूर्व शीर्ष नेता मुल्ला उमर वर्षों तक यहां छिपा रहा था। वह 2013 में मारा गया था।  

टॅग्स :अफगानिस्तानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल