लाइव न्यूज़ :

मेक्सिको के अमेरिकी सीमा से सटे शहर में हिंसा, कम से कम 15 की मौत

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:37 IST

Open in App

सिउदाद विक्टोरिया (मेक्सिको), 20 जून (एपी) मेक्सिको के सरहदी शहर रेनोसा में कई गाड़ियों पर सवार बंदूकधारियों ने अनेक स्थानों पर इलाकों में हमले किए, जिससे संघर्ष में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी तथा बड़े पैमाने पर दहशत फैल गई।

सुरक्षा बलों के साथ समन्वय करने वाली तमौलीपास राज्य एजेंसी ने एक बयान में कहा कि ये हमले शहर के पूर्वी हिस्सों में दोपहर के समय शुरू हुए। शहर के पूर्व हिस्से की सीमा अमेरिकी राज्य टेक्सस से लगती है।

एजेंसी ने कहा कि सीमा पुल के पास पुलिस पर हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अन्य को निशाना बनाकर गोली मारी गई है या नहीं।

गोलीबारी के बाद सेना, राष्ट्रीय गार्ड और राज्य पुलिस तथा अन्य एजेंसियों को बुलाना पड़ा। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने एक शख्स को हिरासत में लिया है और उसकी कार से दो महिलाएं बरामद हुई हैं जिनका जाहिर तौर पर अपहरण किया गया था। उन्होंने तीन गाड़ियों को जब्त किया है।

रेनोसा की मेयर माकी एस्तेर ऑर्टिज़ डोमिंगुएज़ ने ट्विटर पर नागरिकों की सुरक्षा की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा