लाइव न्यूज़ :

कैपिटल हिल में हिंसा अमेरिका के लिए ‘बेहद अपमान और शर्मिंदगी’ का पल : ओबामा

By भाषा | Updated: January 7, 2021 13:21 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात जनवरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कैपिटल बिल्डिंग में हिंसा भड़काने के लिए निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह देश के लिए ‘‘बेहद अपमान और शर्मिंदगी’’ का पल है।

यूएस कैपिटल में बुधवार के हजारों ट्रंप समर्थक दंगाइयों के घुसने और संसद के संयुक्त सत्र को बाधित करने के बाद पूर्व राष्ट्रपति ओबामा का यह बयान आया है। घटना के वक्त संसद का संयुक्त सत्र चल रहा था जिसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की जीत की पुष्टि होनी थी।

ओबामा ने एक बयान में कहा, ‘‘इतिहास कैपिटल में हुई आज की हिंसा की घटना को याद रखेगा जिसे वैध चुनावी नतीजे के बारे में लगातार निराधार झूठ बोलने वाले एक निवर्तमान राष्ट्रपति ने भड़काया। यह अमेरिका के लिए बेहद अपमान और शर्म की बात है।’’

पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने कहा, ‘‘लेकिन, अगर हम ऐसा कहेंगे कि यह एकदम अचानक हुई घटना है तो हम खुद से मजाक कर रहे होंगे।’’

ओबामा ने रिपब्लिकन पार्टी और इसके मीडिया समर्थकों पर भी हमला करते हुए कहा कि वो राष्ट्रपति चुनावों में जो बाइडन की जीत को लेकर अपने समर्थकों से सच छुपाते रहे हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने कहा कि वह और उनकी पत्नी ने पूरा घटनाक्रम देखा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सब दिल तोड़ने वाला है। यह कैसे किसी ‘बनाना रिपब्लिक’ (कमजोर लोकतंत्र) में चुनाव परिणाम को विवादित बना दिया जाता है, हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य में नहीं। चुनाव के बाद से ही कुछ नेताओं के अमार्यदित व्यवहार, हमारी संस्थाओं, हमारी परंपराओं और कानून लागे करने वाली हमारी एजेंसियों के प्रति अनादर के भाव से मैं हतप्रभ हूं।’’

पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने इसे अप्रत्याशित घटना बताते हुए कहा, ‘‘यह हमारे संविधान, हमारे देश, हमारी संसद पर हमला है। पिछले कुछ समय से चलाई गये झूठे अभियान से आज यह दिन देखने को मिला है। हमें निश्चित रूप से आज की हिंसा को भुलाकर आगे बढ़ना होगा और अपने संविधान का सम्मान करना चाहिए।’’

पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा, ‘‘देश के ‘आतंकियों’ ने अमेरिका के लोकतंत्र पर हमला किया और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण की प्रक्रिया को बाधित किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें फिर से कानून का राज स्थापित करना होगा और उन्हें जवाबदेह बनाना होगा। लोकतंत्र संवेदनशील है। हमारे नेताओं को इसकी रक्षा करने की जिम्मेदारी लेनी होगी।’’

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रह चुके रिपब्लिकन नेता जेब बुश ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने इस हिंसा के लिए लोगों को उकसाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल