लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हिंसा लोकतंत्र के लिए झटका : हांगकांगवासी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 16:52 IST

Open in App

हांगकांग, सात जनवरी (एपी) हांगकांग के निवासियों ने राजनीतिक विचारों से ऊपर उठ कर एक स्वर में यूएस कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) में भीड़ के हमले की निंदा की है।

यह घटना वृहद लोकतंत्र की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों द्वारा हांगकांग के संसद भवन में घुसने के 18 महीने बाद हुई है।

लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुधवार की हिंसा से अमेरिका की साख और लोकतंत्र को झटका लगा है।

हांगकांग में चीन समर्थन संस्थान ने भी हिंसा को अस्वीकार्य करार देते हुए इसे संभावित विद्रोह करार दिया है।

अमेरिकी संसद भवन पर हमले की घटना हांगकांग में 53 लोकतंत्र समर्थकों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई है। हांगकांग के अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों पर संदेह है कि उन्होंने विधायिका में बहुमत हासिल करने की अपनी योजना के माध्यम से सरकार को पंगु बनाने की कोशिश की, ताकि ऐसे हालात पैदा हो जाएं, जिनके कारण हांगकांग की शीर्ष नेता को इस्तीफा देना पड़े और सरकार का कामकाज बंद हो जाए।

लोकतंत्र समर्थक और वर्ष 1989 में बीजिंग द्वारा थियानमेन चौक पर प्रदर्शनकारियों के दमन की याद में हर साल कार्यक्रम आयोजित करने वाले ली चीयूक यान ने कहा कि वाशिंगटन में हिंसा से अमेरिकी लोकतांत्रिक मूल्य के तर्क कमजोर हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे लिए यह देखना दुखदायक है कि भीड़ कैपिटल हिल पर हमला कर रही है और चुनाव के नतीजों को निष्प्रभावी करने की कोशिश कर रही है। हम हांगकांग के लोग लोकतंत्र के लिए लड़ रहे हैं जिसमें सभी को मत देने का अधिकार हो, लेकिन जब हम अमेरिका की ओर देखते हैं तो वहां अब लोगों की इच्छा को हिंसा से बदलने की कोशिश हो रही है।’’

बीजिंग समर्थक सांसद रेगिना इप ने चुनावी नतीजों को बदलने के लिए हिंसा को ‘बहुत ही गंभीर’ करार दिया और कहा कि इसे बगावत की तरह देखा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात