लाइव न्यूज़ :

पूर्वी म्यांमा में सेना के हवाई हमले के बाद हिंसा गहराई

By भाषा | Updated: March 31, 2021 01:58 IST

Open in App

मेई सैम लीप (थाईलैंड), 30 मार्च (एपी) म्यांमा की सेना ने देश के पूर्वी हिस्से पर मंगलवार को और हवाई हमले किए जिसके बाद हिंसा की स्थिति और गहरा गई। हमलों के बाद करेन जातीय अल्पसंख्यक के हजारों लोग सीमा पार करके शरण के लिए थाईलैंड पहुंचे।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चन-ओचा ने इस बात से इनकार किया है कि उनके देश के सुरक्षा बलों ने सप्ताहांत में हवाई हमलों के बाद भाग कर आए लोगों को वापस म्यांमा जाने को मजबूर किया है। उन्होंने कहा कि वे अपनी मर्जी से अपने घर लौटे।

हालांकि पूर्वी म्यांमा की स्थिति काफी खतरनाक हो रही है।

वहां पर करेन अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करने वाली मुख्य राजनीतिक निकाय ‘करेन नेशनल यूनियन’ (केएनयू) के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख सॉ तॉ नी ने बताया कि मंगलवार को किए गए हवाई हमलों में छह नागरिकों की मौत हुई है और 11 जख्मी हुए हैं।

म्यांमा की सेना के हमले के चलते केएनयू ने अपनी एक सशस्त्र इकाई के जरिए बयान जारी करके कहा कि ‘‘सेना सभी मोर्चों से हमारे क्षेत्र की ओर बढ़ रही है’’ और उसने मुकाबला करने का संकल्प लिया है।

म्यांमा की सेना ने फरवरी में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार का तख्तापलट कर दिया था जिसके बाद देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए थे जिनमें कम से कम 510 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। म्यांमा के ‘असिसटेंस एसोसिएशन फॉर पॉलिटिकल प्रीज़नर्स’ के मुताबिक, मृतक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है और 2574 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

शनिवार को 100 से अधिक लोगों की मौत के बावजूद मंगलवार को प्रदर्शन जारी रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात