लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे पर वियतनाम के राष्ट्रपति, राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत

By IANS | Updated: March 3, 2018 11:48 IST

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

Open in App

भारत के तीन दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का शनिवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा और इस तरह हम अपने गणमान्य अतिथि का स्वागत करते हैं। वियतनाम के राष्ट्रपति त्रान दाई क्वांग का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गयाराष्ट्रपति क्वांग नई दिल्ली पहुंचने से पहले शुक्रवार को पवित्र बौद्ध तीर्थस्थल बिहार के बोधगया पहुंचे थे। मोदी और क्वांग आज द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसके बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।राष्ट्रपति क्वांग वियतनाम-भारत बिजनेस फोरम में भी शिरकत करेंगे। वियतनाम दक्षिणपूर्व एशिया में महत्वपूर्ण साझेदार है और मौजूदा समय में आसियान के लिए भारत का समन्वयक देश है। दक्षिणपूर्व एशियाई देशों (आसियान) के संगठन के अलावा भारत और वियतनाम पूर्वी एशिया सम्मेलन, मेकोंग गंगा सहयोग, एशिया यूरोप बैठक जैसे क्षेत्रीय फोरम में भी सहयोग कर रहे हैं।भारत और वियतनाम का 2016-17 में व्यापार 6.24 अरब डॉलर रहा और दोनों पक्षों के बीच व्यापार को 2020 तक 15 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति बनी है। रक्षा क्षेत्र दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों का महत्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीरामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों