लाइव न्यूज़ :

वियना की पेशकश “देखने लायक नहीं” है : खमैनी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 22:33 IST

Open in App

दुबई, 14 अप्रैल (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने बुधवार को वियना में विश्व शक्तियों के साथ ईरान के परमाणु करार को बचाने के उद्देश्य से की जा रही बातचीत के दौरान की गई शुरुआती पेशकश को खारिज कर दिया। अपने देश में एक परमाणु प्रतिष्ठान पर हुए हमले के बाद ईरानी नेता ने इसे “देखने लायक नहीं” करार दिया।

अयातुल्ला अली खमैनी की यह टिप्पणी वियना में अनौपचारिक बातचीत के दौरान आई। प्रस्तावित औपचारिक बातचीत के दौर से पहले ईरानी नेता खमैनी ने यह टिप्पणी की।

ईरान के मुख्य परमाणु संवर्धन केंद्र पर सप्ताहांत में हुए हमले से यह बातचीत पहले ही भटकती दिख रही है। संदेह किया जा रहा है कि परमाणु केंद्र पर इजराइल द्वारा हमला किया या। इस हमले के जवाब में ईरान ने कहा कि वह 60 प्रतिशत तक यूरेनियम का संवर्धन करेगा।

ईरान में रमदान के पहले दिन के अवसर पर अपने संबोधन में खमैनी ने कहा, “जो पेशकश वो करते हैं वह सामान्य रूप से बेहद दंभ भरी और अपमानजनक रहती हैं जो देखे जाने लायक नहीं है।”

यह कहने के दौरान वह ईरान के वार्ताकारों के बारे में सकारात्मक रहे, उन्होंने अमेरिका की आलोचना करते हुए चेतावनी दी कि समय खत्म हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब