लाइव न्यूज़ :

अश्वेत व्यक्ति को पीटती पुलिस के वीडियो ‘‘हमें शर्मसार’’ करते हैं: मैक्रों

By भाषा | Updated: November 28, 2020 08:51 IST

Open in App

पेरिस, 28 नवंबर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि एक अश्वेत व्यक्ति को पीटते हुए पुलिस के जो वीडियो सामने आए हैं वे ‘‘हमें शर्मसार’’ करते हैं, साथ ही उन्होंने पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों की तरीकों की हिंसा की निंदा की।

मैक्रों ने सरकार से ‘‘फ्रांस और उसकी रक्षा करने वालों के बीच भरोसे की उस कड़ी को मजबूत करने, जो उनके बीच स्वाभाविक तरीके से होनी चाहिए, के लिए सरकार से तत्काल प्रस्ताव पेश करने की मांग की।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें काफी दिन पहले संगीत निर्देशक माइकल ज़ेस्लर के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है। इसमें मंगलवार को पेरिस प्लाजा से पुलिस आव्रजकों को बेरहमी से निकालती हुई भी दिखाई दे रही है।

ये घटनाएं नए सुरक्षा कानून को ले कर उठे विवाद के बीच सामने आई हैं। कानून का एक अनुच्छेद पुलिस अधिकारियों की तस्वीरें उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे के साथ प्रकाशित करने को जुर्म की श्रेणी में लाता है। नागरिक स्वतंत्रता समूहों और पत्रकारों को चिंता है कि इस कदम से पुलिस बर्बरता की बातें सामने नहीं आ पाएंगी और उन्हें इसके लिए कभी दंडित नहीं किया जा सकेगा।

देश में शनिवार को लोग प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं।

मैंक्रों ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा कि वह पुलिस के द्वारा और पुलिस के खिलाफ दोनों ही प्रकार की हिंसा को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा,‘‘गणतंत्र (फ्रांस) के मूल्यों से समझौता नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा