लाइव न्यूज़ :

'तेरे जिस्म में है क्या', लाइव शो के दौरान महिला को लेखक ने कहे अपशब्द, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: March 4, 2020 16:47 IST

पाकिस्तान के जाने-माने लेखक खलील-उर-रहमान कमर ने एक शो के दौरान औरत मार्च में 'मेरा जिस्म, मेरी मर्जी' जैसे नारों का इस्तेमाल न करने को लेकर कोर्ट के आदेश के समर्थन में कुछ बोल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देलेखक खलील-उर-रहमान कमर अपनी विवादित टिपण्णी को लेकर सुर्खियों में हैं।खलील ने महिला पत्रकार मारवी सिरमद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

पाकिस्तान के जाने-माने लेखक खलील-उर-रहमान कमर अपनी विवादित टिपण्णी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने पाकिस्तानी लाइव टीवी डिबेट में मंगलवार को एक महिला पत्रकार मारवी सिरमद के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। दरअसल, मंगलवार को खलील-उर-रहमान को पाकिस्तान में चल रहे 'औरत मार्च' पर चर्चा के लिए एक लाइव टीवी शो में बुलाया गया था। इस दौरान फोन कॉल के जरिए पैनल से मारवी भी जुड़ीं थी। 

इस शो के दौरान खलील ने औरत मार्च में 'मेरा जिस्म, मेरी मर्जी' जैसे नारों का इस्तेमाल न करने को लेकर कोर्ट के आदेश के समर्थन में कुछ बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 'मेरा जिस्म, मेरी मर्जी जैसे नारों पर अदालत के रोक लगाने के बाद जब मैं मारवी जैसे लोगों के मुंह से ये नारा सुनता हूं तो मेरा कलेजा हिलता है।' इसी बीच मारवी फिर एक बार  'मेरा जिस्म, मेरी मर्जी' का नारा लगाने लगीं। 

यह सुनकर खलील का गुस्सा इतना फूटा कि उन्होंने अपना आपा खो दिया और लाइव डिबेट में मारवी को कई अपशब्द कह दिए। खलील ने कहा, 'तेरा जिस्म तेरी मर्जी, तेरा जिस्म में है क्या? तू बीच में मत बोल। थूकता नहीं है कोई तेरे जिस्म पे। अपना मुंह बंद रखो।' उनके इस बयान के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो गया है।

वहीं, मारवी ने भी इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इसके साथ ही मारवी ने लिखा, 'अगर एक सभ्य मीडिया इंडस्ट्री के सामने इस तरह की टिप्पणी हुई होती तो वो ऐसे लोगों का बहिष्कार करती, लेकिन यह हमारा प्रिय इस्लामी गणराज्य है। दुर्व्यवहार करने वाले को किसी तरह की कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। हर मीडिया हाउस उनका ऐसे ही स्वागत करेगा।'

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला