लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद बेलारूस के पत्रकार का वीडियो आया सामने

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:48 IST

Open in App

कीव, तीन जून (एपी) बेलारूस द्वारा एक विमान को जबरन अपने यहां उतरवाकर गिरफ्तार किये गए विरोधी पत्रकार ने जेल से एक वीडियो में कहा कि उसे एक अज्ञात सहयोगी द्वारा फंसाया गया है।

रमन प्रातसेविच की फुटेज सरकारी नियंत्रण वाले ओएनटी चैनल पर बुधवार रात प्रसारित एक टीवी कार्यक्रम का हिस्सा थी। इस कार्यक्रम में 26 वर्षीय प्रातसेविच को यह कहते हुए भी दिखाया गया है कि बेलारूस के सत्तावादी राष्ट्रपति एलेग्जेंडर लुकाशेंको के खिलाफ प्रदर्शन अब कड़ी कार्रवाई के बीच निरर्थक है और सुझाव दिया कि विपक्ष अब और उचित अवसर की प्रतीक्षा करे।

प्रातसेविच के एक शीर्ष सहयोगी ने कहा कि पत्रकार स्पष्ट रूप से दबाव में बोल रहा था।

टीवी कार्यक्रम में दावा किया गया कि बेलारूस के अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि प्रातसेविच रयान एयर के विमान में सवार था जो यूनान से विलनियस जा रहा था जब विमान नियंत्रक ने बम होने का उल्लेख करते हुए 23 मई को इसे मिन्स्क में उतरवाया था।

विमान में कोई बम नहीं मिला था लेकिन प्रातसेविच को उसकी रूसी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। विमान का मार्ग परिवर्तन किये जाने से यूरोपीय संघ नाराज था और उसने बेलारूस के सभी विमानों के अपने हवाईक्षेत्र से होकर गुजरने पर रोक लगा दी।

इसके अलावा यूरोपीय संघ ने अपने विमानों को बेलारूस के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल न करने की सलाह दी और बेलारूस की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डालने वाले नए प्रतिबंधों को लगाने की तैयारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी