लाइव न्यूज़ :

Video: दुकान में घुसकर बुर्के वाली महिला ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्तियां, वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज

By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2020 12:43 IST

इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान में घुसती हैं और भगवान गणेश की मूर्तियां देखकर रूक जाती हैं। यहां एक महिला मूर्तियों को उठाकर जमीन पर फेंकना शुरू कर देती है।

Open in App
ठळक मुद्देएक बुर्का पहनी हुई महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।इस वीडियो में वह महिला को भगवान गणेश की मूर्तियां तोड़ते हुए देखी जा रही है।

मनामा: एक बुर्का पहनी हुई महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह महिला को भगवान गणेश की मूर्तियां तोड़ते हुए देखी जा रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि यह वीडियो बहरीन की राजधानी मनामा का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि यहां के जफर क्षेत्र में स्थित एक दुकान में है 54 वर्षीय महिला ने जानबूझकर हिंदू देवता गणेश की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया। 

महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। वहीं, सरकारी अभियोजन ने एक बयान जारी कर कहा कि महिला ने मूर्तियों को तोड़ने की बात स्वीकार की है और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही कई कई धाराओं में मुकादम दर्ज किया गया है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

वीडियो में देखें पूरा मामला 

इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान में घुसती हैं और भगवान गणेश की मूर्तियां देखकर रूक जाती हैं। यहां एक महिला मूर्तियों को उठाकर जमीन पर फेंकना शुरू कर देती है। इस दौरान वह कहती है कि ‘यह एक मुस्लिम देश है, हम देखते हैं कौन इन मूर्तियों की पूजा करता है? बुलाओ पुलिस’। वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग शुरू हो गई थी।  

 खालिद अल-खलीफा ने जताया दुख 

इस मामले में बहरीन के राजा के सलाहकार खालिद अल-खलीफा ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि महिला ने जो कुछ भी किया वह अस्वीकार्य है। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक प्रतीकों को तोड़ना बहरीन के लोगों का स्वभाव नहीं है। यह एक अपराध है। यहां सभी धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं और उनकी आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि बहरीन में हजारों की संख्या में भारतीय कामगार रहते हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल