Video: दुकान में घुसकर बुर्के वाली महिला ने तोड़ी भगवान गणेश की मूर्तियां, वीडियो सामने आने के बाद मामला दर्ज
By स्वाति सिंह | Updated: August 17, 2020 12:43 IST2020-08-17T12:19:22+5:302020-08-17T12:43:02+5:30
इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान में घुसती हैं और भगवान गणेश की मूर्तियां देखकर रूक जाती हैं। यहां एक महिला मूर्तियों को उठाकर जमीन पर फेंकना शुरू कर देती है।

महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
मनामा: एक बुर्का पहनी हुई महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह महिला को भगवान गणेश की मूर्तियां तोड़ते हुए देखी जा रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद आरोपी महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि यह वीडियो बहरीन की राजधानी मनामा का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस का कहना है कि यहां के जफर क्षेत्र में स्थित एक दुकान में है 54 वर्षीय महिला ने जानबूझकर हिंदू देवता गणेश की प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया।
महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। वहीं, सरकारी अभियोजन ने एक बयान जारी कर कहा कि महिला ने मूर्तियों को तोड़ने की बात स्वीकार की है और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ ही कई कई धाराओं में मुकादम दर्ज किया गया है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।
वीडियो में देखें पूरा मामला
इस वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि बुर्का पहने दो महिलाएं दुकान में घुसती हैं और भगवान गणेश की मूर्तियां देखकर रूक जाती हैं। यहां एक महिला मूर्तियों को उठाकर जमीन पर फेंकना शुरू कर देती है। इस दौरान वह कहती है कि ‘यह एक मुस्लिम देश है, हम देखते हैं कौन इन मूर्तियों की पूजा करता है? बुलाओ पुलिस’। वीडियो सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग शुरू हो गई थी।
So much hate ? https://t.co/lekK5ZekWM
— Pawan Durani (@PawanDurani) August 16, 2020
खालिद अल-खलीफा ने जताया दुख
इस मामले में बहरीन के राजा के सलाहकार खालिद अल-खलीफा ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि महिला ने जो कुछ भी किया वह अस्वीकार्य है। उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक प्रतीकों को तोड़ना बहरीन के लोगों का स्वभाव नहीं है। यह एक अपराध है। यहां सभी धर्म, संप्रदाय के लोग रहते हैं और उनकी आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। गौरतलब है कि बहरीन में हजारों की संख्या में भारतीय कामगार रहते हैं।This video is from Bahrain this lady in burqa is smashing Ganesha Idols on the ground .
— Dillikasunny (@dillikasunny) August 16, 2020
Still people want to visit Middle Eastern countries.
Why ?#Bahrain#GaneshChaturthi#Hindutvapic.twitter.com/jY0q8KFZUN