लाइव न्यूज़ :

मात्र 10 सेकेंड में जमींदोज हो गई अबूधाबी की ये 144 मंजिला बिल्डिंग, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

By स्वाति सिंह | Updated: December 9, 2020 17:43 IST

यूएई के अबू धाबी में 144 मंजिला टावर को महज 10 सेकेंड में गिरा दिया गया। सबसे कम समय में मीना प्लाजा के 144 मंजिला टावर को गिराने के बाद इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देमीना प्लाजा को सिर्फ 10 सेकेंड में ढहा दिया गया। मीना प्लाजा के 144 मंजिला टावर को गिराने के बाद इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। 

यूएई की राजधानी अबूधाबी में मीना प्लाजा को सिर्फ 10 सेकेंड में ढहा दिया गया। सबसे कम समय में मीना प्लाजा के 144 मंजिला टावर को गिराने के बाद इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया। 

जानकारी के अनुसार, अबू धाबी में मीना प्लाजा की 144 मंजिलों इमारत को गिराने के लिए अबू धाबी पुलिस ने आपातकालीन टीमों, अबू धाबी नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण, राष्ट्रीय एम्बुलेंस और आपातकालीन संकट और आपदा प्रबंधन केंद्र के साथ समन्वय में पहले ही विध्वंस अभ्यास कर लिया था। जिसके बाद यूएई की राजधानी अबू धाबी में फेमस मीना प्लाजा टावर्स को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया गया।

मीना प्लाजा टावर्स को विध्वंस के प्रभावों को कम करने और धूल को रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय किए गए थे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के बीच 144 मंजिल इमारत को ध्वस्त किया गया। 165 मीटर ऊंचे इस टॉवर को नियंत्रित डायनामाइट लगाकर विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। ये इमारत मीना प्लाजा का हिस्सा थी। इस इमारत को गिराने के लिए 915 किलोग्राम विस्फोटक को 3000 से ज्यादा डेटोनेटर के जरिए एक्टिव किया गया जिसके बाद पलकते झपके इमारत का नामो-निशान मिट गया।

वहीं इस इमारत को गिराने के लिए पूरे इलाके को शाम तक के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी निवासियों को पहले ही इसकी जानकारी दे दी गई थी की इमारत को गिराते समय होने वाले धमाके से घबरायें नहीं। आपको बता दें, इस UAE की राजधानी अबू धाबी में फेमस मीना प्लाजा टावर्स को गिराने की कई सारी तस्वीर और विडियो भी समाने आई है जो कि तेजी से वायरल हो रही है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला