लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में सैन्य विमान हादसे का शिकार, वरिष्ठ भिक्षु समेत 12 की मौत

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:07 IST

Open in App

बैंकॉक, 10 जून (एपी) म्यांमा की सेना का एक विमान बृहस्पतिवार को देश के मध्य मांडले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक प्रसिद्ध वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सेना द्वारा संचालित म्यावाडी टीवी ने कहा कि विमान राजधानी नेपीता से प्यिन ऊ ल्विन जा रहा था। घटना में दो लोग बच गए, जिसमें एक लड़का शामिल हैं।

अस्पताल ले जाया गया दूसरा व्यक्ति सेना का सदस्य था, लेकिन कई अन्य अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया कि बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान दो भिक्षुओं और छह भक्तों के अलावा छह सैन्य कर्मियों को एक नए मठ की नींव रखने के लिए एक समारोह के लिए प्यिन ऊ ल्विन ले जा रहा था।

म्यावाडी टीवी ने बताया कि दुर्घटना तब हुई जब विमान प्यिन ऊ ल्विन अनीसाखान हवाई अड्डे पर उतर रहा था। उस समय मौसम खराब था।

हादसे में मारे गए वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु, प्यिनमाना में जे कोने मठ के मठाधीश थे । माना जाता है कि वह करीब नब्बे वर्ष के थे और दो फरवरी को उन्होंने देश में इस समय सत्तारूढ़ वरिष्ठ जनरल आंग हेलेंगे की मेजबानी की थी । इसके अगले ही दिन सेना ने देश की निर्वाचित नेता आंग सान सू च्यी का तख्ता पलट करते हुए सत्ता अपने कब्जे में ले ली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना