लाइव न्यूज़ :

न्यूजीलैंड में हॉट एयर बलून दुर्घटना का शिकार, 11 लोग घायल

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:10 IST

Open in App

वेलिंगटन, नौ जुलाई (एपी) न्यूजीलैंड में शुक्रवार को एक हॉट एयर बलून जमीन पर उतरने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में, बलून में सवार सभी 11 लोग घायल हो गए जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कंपनी ‘सनराइज बलून्स’ की ओर से बताया गया कि एयर बलून क्विन्सटाउन के नजदीक एक घंटे तक उड़ान भरता रहा। सुबह दस बजे से ठीक पहले जब पायलट ने इसे निजी हवाईपट्टी पर उतारने की कोशिश की तब हवा की गति सामान्य थी।

कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘जमीन पर उतरते वक्त बलून अचानक चली तेज हवाओं में फंस गया और जिस बास्केट में यात्री सवार थे वह जमीन से टकरा गई।’’

गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को हेलिकॉप्टर के जरिए दुनेदिन अस्पताल ले जाया गया। पायलट और आठ अन्य यात्रियों की मामूली चोटों का इलाज करके उन्हें जाने दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात