लाइव न्यूज़ :

बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में उपराष्ट्रपति पेंस के आने की संभावना, ट्रंप नहीं लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: January 10, 2021 22:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 10 जनवरी अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नव-निर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के 20 जनवरी को शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे । हालांकि, निर्वतमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह से दूर रहने का फैसला किया है।

मीडिया की खबरों के मुताबिक पेंस के बयानों से संकेत मिला है कि वह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

ट्रंप ने अपने ट्विटर अकाउंट पर रोक लगाए जाने से पहले ट्वीट में कहा था कि वह बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे।

‘सीएनन’ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बाइडन-हैरिस के शपथ ग्रहण समारोह में पेंस शिरकत करेंगे।

डेमोक्रैट बाइडन ने शुक्रवार को कहा था कि उन्हें खुशी है कि राष्ट्रपति ट्रंप शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे और ‘‘उपराष्ट्रपति पेंस का आने के लिए स्वागत है। वह (पेंस) आएंगे तो मुझे खुशी होगी।’’

बाइडन ने कहा था, ‘‘जितना मैंने सोचा था, उस हद को भी वह (ट्रंप) पार कर गए। उन्होंने देश को शर्मसार किया। हमें दुनिया के सामने शर्मिंदा किया। वह पद पर बने रहने के काबिल नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल