लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस, उनकी पत्नी ने कोविड-19 टीके की खुराक ली

By भाषा | Updated: December 18, 2020 19:25 IST

Open in App

वाशिंगटन, 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के टीके की खुराक ली। पेंस की पत्नी केरन और सर्जन जनरल जर्मी एडम्स ने भी टीके की खुराक ली।

ट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए तेजी से टीके के विकास और इसके वितरण को लेकर ‘ऑपरेशन वार्प स्पीड’ की शुरुआत की थी।

गर्मी के दिनों में जोर शोर से व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में इस अभियान की घोषणा की गयी थी। लेकिन, देश के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत को पांच दिन होने के बावजूद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद टीके की खुराक लेने के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने केवल दो बार टीकाकरण के संबंध में ट्वीट किया।

बहरहाल, पेंस इस सप्ताह टीका निर्माण केंद्र का दौरा करने गए और शुक्रवार सुबह उन्होंने टीके की खुराक ली। टेलीविजन पर इसका सीधा प्रसारण भी किया गया।

प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी और सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैककोनेल ने भी बृहस्पतिवार को कहा कि अगले कुछ दिनों में वे टीका की खुराक लेंगे।

पेंस ने अपनी पत्नी केरन और सर्जन जनरल जर्मी एडम्स के साथ शुक्रवार को सुबह टीके की खुराक ली। वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंट से तीन स्वास्थ्यकर्मी उन्हें टीका देने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब